फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The players won three gold medals

खिलाड़ियों ने जीते तीन स्वर्ण पदक

Tue, 28 Jun 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Tue, 28 Jun 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
The players won three gold medals
मेडल के साथ खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
16 से 18 जून तक लखनऊ के अग्रवाल कॉलेज गोमतीनगर में आयोजित 34वीं सब जूनियर, तीसरी कैडेट व 36वीं जूनियर राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोंडा ताइक्वांडो की टीम ने तीसरे पायदान पर अपनी जगह पक्की कर ली है। 20 जिलों से इस प्रतियोगिता में शामिल करीब 800 खिलाड़ियों के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें जिले से गए ताइक्वांडों के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण के साथ 7-7 रजत व कांस्य पदक जीतकर गोंडा का नाम सूबे में तीसरे स्थान पर पक्का कर दिया। 
विज्ञापन


गोंडा ताइक्वांडो के सचिव प्रत्यूषराज ने बताया कि सब जूनियर भार वर्ग में एम्स इंटर नेशनल स्कूल के निमेष सिंह, कैडेट भारवर्ग में तन्मय उपाध्याय साथ ही जूनियर भार वर्ग में अप्रतिम श्रीवास्तव ने स्वर्ण पदक हासिल किया। उनके मुताबिक इन तीन खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक हासिल करने के साथ ही आगामी राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का नेतृत्व भी यही तीनों प्रतिभागी करेंगे। 
विज्ञापन


जबकि पदक की दौड़ में क्षितिज तिवारी, अनुष्का सिंह, प्रखर दुबे, पलक चौधरी, राहुल सिंह, दीक्षा सिंह, अमनदीप सिंह ने रजत पदक व मनीष कुमार, दिवाकर, नमिता सिंह, सुधांशु, आयुष यादव, शुभम वर्मा व प्रीती भारती व प्रिया गुप्ता ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को इन खिलाड़ियों के जिले में आगमन पर इनका स्वागत किया गया। इस दौरान सपा युवा नेता सूरज सिंह ने सभी खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते हुए उन्हें ताइक्वांडो टी-शर्ट दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह, सुनील भारती, आलोक अग्रवाल ने भी इन खिलाड़ियों को बधाई दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed