फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The players had leap second day

दूसरे दिन खिलाड़ियों ने लगाई छलांग

Tue, 30 Aug 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Tue, 30 Aug 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
The players had leap second day
लंबी कूद लगाता खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर पूरे प्रदेश में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। लेकिन गोंडा ने इससे कई कदम आगे बढ़ते हुए पूरे जिले को ही खेल के जज्बे में डुबो दिया। पहले दिन दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जबकि दूसरे दिन मंगलवार को 400 मीटर दौड़ की फाइनल, लंबी कूद की प्रतियोगिताएं हुईं। कुछ जगहों पर गर्मी की वजह से बच्चे बेहोश हो गए, जिन्हें पानी का छीटा मारकर होश में लाया गया। पूरे जिले की 1054 ग्राम पंचायतों में व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा के खेल आयोजित किए गए।
विज्ञापन


डीएम आशुतोष निरंजन की देखरेख में गोंडा महोत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित खेल प्रतियोगिताएं 20 सितंबर तक चलेंगी। मंगलवार को व्यक्तिगत खेल प्रतियोगिताएं संपन्न हो गई हैं। अब न्याय पंचायत स्तर पर वॉलीबाल, खो-खो की प्रतियोगिताएं होंगी। एक साथ 166 न्याय पंचायतों में खेल प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह नौ बजे 400 मीटर दौड़ फाइनल जूनियर बालक/बालिका वर्ग के बीच प्रतियोगिताएं हुईं। 10 बजे से 400 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग के बीच हुई। इसके बाद लंबी कूद जूनियर बालिका, लंबी कूद जूनियर बालक वर्ग के बीच हुई। दोपहर बाद लंबी कूद सीनियर बालक व बालिका की हुई। दूसरे दिन न्याय पंचायत प्रभारी, ग्राम प्रधान व प्रधानाध्यापकों ने खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया। डीएम ने दूसरे दिन खेलों के आयोजन का जायजा लिया और पर्यवेक्षकों ने भी खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन में सहभागिता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इटियाथोक ब्लॉक के अर्जुनपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में लंबी कूद व 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रशांत, 400 मीटर दौड़ में शिवपाल तथा 1500 मीटर दौड़ व लंबी कूद में शिवपाल ने बाजी मारी। इसमें राहुल शशांक ने भी प्रथम स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में लक्ष्मी दूबे, संध्या तिवारी विजयी रहीं। विजयी खिलाड़ियों को एनपीआरसी सियाराम व प्रधानाध्यापक केके सोनकर ने मेडल व प्रशस्ति प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान शिक्षक प्रद्युमभन शुक्ल सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

भिटौरा न्याय पंचायत के अंतर्गत दिलीप पुरवा प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए खेल मैदान में प्रतियोगिता के दौरान भिटौरा गांव के रहने वाला बीए का छात्र विवेक सिंह उर्फ  मोनू 400 मीटर की दौड़ में प्रतिभाग कर रहा था। तभी मानक विहीन बने खेल मैदान के गड्ढे में पैर पड़ जाने से विवेक सिंह गिर पड़ा, जिससे उसके दाहिने पैर की हड्डी टूट गई। उसे सीएचसी लाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विवेक के पिता विजय प्रताप सिंह ने डीएम को पत्र भेज कर आरोप लगाया कि विद्यालय के बगल खेत में ट्रैक्टर से जोताई करके जल्दबाजी में मानक विहीन खेल मैदान बना दिया गया, जिसके कारण दौड़ में प्रतिभाग करते समय लड़के को चोट लगी है।

चोट लगने के बाद आधे घंटे तक लड़का तड़पता रहा, लेकिन खेल मैदान में लगी अधिकारियों की टीम में संयोजक संगीता सिंह, संतोष शर्मा, सेक्टर प्रभारी नौमी लाल, एनपीआरसी मनीष वर्मा मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने उसे हाथ तक नहीं लगाया।


सूचना पर घर वाले पहुंचे तो उसे लड़के को सीएचसी ले गए। पिता ने यह भी आरोप लगाया है कि टीम के अध्यक्ष ग्राम प्रधान नंद किशोर बरवार व एएनएम, आशा बहू मौके पर नहीं थे, जबकि संयोजक संगीता सिंह ने बताया कि लड़के को चोट लगने के बाद तुरंत अस्पताल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed