फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The plans of PM and CM are such that the backward classes will become rich: Ch. Udaybhan

पीएम व सीएम की योजनाएं ऐसी हैं कि पिछड़ा वर्ग मालामाल हो जाएगा : चौ. उदयभान

Tue, 04 Jan 2022 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
The plans of PM and CM are such that the backward classes will become rich: Ch. Udaybhan
संबोधित करते राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह। - फोटो : GONDA
राजा महेन्द्र प्रताप सिंह आजाद हिंद फौज के संस्थापक थे। राजा को जो सम्मान मिलना चाहिए वो अन्य पार्टियों ने नहीं दिया। उनके नाम को हमेशा दबा कर रखा गया। भाजपा ने उनके नाम को सम्मान देते हुए उनके नाम पर विश्वविद्यालय बनाने का कार्य शुरू किया। उक्त बातें सोमवार को कस्बा के डीडी रिसोर्ट में आयोजित भाजपा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने कहीं। उन्होंने पिछड़ा वर्ग पर डोरे डालते हुए कहा कि पीएम मोदी व सीएम योगी की योजनाएं ऐसी हैं कि पिछड़ा वर्ग अब मालामाल हो जाएगा। वस्त्र उद्योग, रेशम, खादी उद्योग सभी को सरकार आर्थिक मदद कर रही है। कई योजनाऐं ऐसी हैं जो ओबीसी वर्ग को मालामाल कर देंगी। आवास, राशन, आयुष्मान कार्ड यह सारी व्यवस्थाएं ओबीसी के लिए बनाई गईं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने गोंडा ब्लॉक प्रमुख नरेन्द्र चौधरी के कार्य की भी प्रशंसा की। पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकारों ने लोगों के हाथों से काम छीना। वर्तमान सरकार हर हाथ को काम दे रही है। 2014 से पहले और बाद के विकास की तुलना करके देख लो। मोदी का विकास मॉडल ही आगे दिखाई देगा। भाजपा सरकार ने गुंडाराज समाप्त कर दिया। अब गुंडों को यूपी छोड़कर भागना पड़ रहा है। बहन बेटियां सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश, उत्तम प्रदेश बन रहा है। उन्होंने किसानों को भी रिझाते हुए कहा कि प्राचीन भारत से वीर गोकुला जाट, महाराजा सूरजमल, सर छोटूराम, चौधरी चरण सिंह, राजा महेन्द्र प्रताप ने हमेशा किसानों को आगे बढ़ाया। उसी क्रम को पीएम मोदी ने आगे बढ़ाया। वे लगातार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में लगे हैं। वस्तु विनिमय के जमाने में भी किसान ही देश को बढ़ाता था, सबको खिलाता था, हर वर्ग के लोग अपना कार्य करते थे। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्षी दलों ने चतुराई से किसान के कंधे का इस्तेमाल करते हुए सत्ता सुख भोगा। अटल बिहारी वाजपेयी को मौका मिला तो उन्होंने भी किसानों के उत्थान के लिए कार्य किए। केसीसी योजना शुरू की, जिससे किसानों को आसानी से कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा के शासन में चार जिलों को ही बिजली मिलती थी
बिजली को लेकर राज्यमंत्री ने कहा कि सपा के शासन में चार जिलों को ही बिजली मिलती थी। भाजपा सरकार के शासन में बिजली व्यवस्था सुदृढ़ हुई। अब प्रदेश में लगातार बिजली मिल रही है। भाजपा में ही ओबीसी वर्ग का विकास संभव है। कार्यक्रम में खैर विधायक अनूप प्रधान ने कहा कि सीएम योगी के बुल्डोजर के आगे गुंडे या तो प्रदेश छोड़ गए या ऊपर चले गए। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है। इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी ने कहा कि उन्होंने भ्यामल खेड़ा को पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाया। विकास के लिए पचास लाख रुपये की धनराशि दिलाई। क्षेत्र की सड़कों की हालत में सुधार कराया।

पिछड़ा वर्ग आशा की नजरों से देख रहा है
ब्लॉक प्रमुख नरेन्द्र चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी की ओर पिछड़ा वर्ग आशा की नजरों से देख रहा है। जितना विकास इस वर्ग का भाजपा शासन में हुआ है पहले कभी भी किसी सरकार ने करने में रुचि नहीं दिखाई। हमेशा पिछड़ा वर्ग को शोषित किया जाता रहा। कार्यक्रम में संजय चौरसिया प्रदेश सह प्रभारी, गोंडा ब्लॉक प्रमुख नरेन्द्र चौधरी, इगलास ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अरुण फौजी, कुलदीप सिंह महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा, महेन्द्र आचार्य विधानसभा क्षेत्र प्रभारी, सुरेश राना महांमंत्री, प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष पवन छोंकर, भरत सिंह, चंदन सिंह प्रधान, भरत सिंह राजपूत, प्रधानाचार्य मुनीश कुमार, सुरेन्द्र चौधरी, पवन भिलवाडा, डॉ. दुर्गेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed