{"_id":"6fb6d9204b3894fb0e5e8ca62243ff73","slug":"the-performance-of-the-manrega-workers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा कार्मिकों ने किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा कार्मिकों ने किया प्रदर्शन
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी मांगों को लेकर सोमवार को मनरेगा कार्मिकों का गुस्सा फूट पड़ा। गांधी पार्क में एकत्र हुए कार्मिकों ने विकास भवन पहुंचकर प्रदर्शन किया
मनरेगा कार्मिक संघ के बैनर तले एकजुट हुए मनरेगा में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (एपीओ), कम्प्यूटर ऑपरेटर, कोऑर्डिनेटर, तकनीकी सहायक, सहायक लेखाकार, ग्राम रोजगार सेवक पद पर तैनात लोगों ने अपनी उपेक्षा व उत्पीड़न पर आक्रोश जताया।
इन लोगों ने गांधी पार्क से विकास भवन पहुंचकर प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि वर्ष 2015-16 चुनावी साल रहा, जिस कारण कई ब्लॉकों की ग्राम पंचायतो में पूर्व प्रधानों व नए प्रधानों के बीच विवाद के चलते ग्राम पंचायतों द्वारा विकास कार्यों में रुचि नहीं ली गई।
जिसके लिए अब कार्मिकों को दोषी मानकर संविदा समाप्त सहित अन्य कार्रवाई की जा रही है। इसलिए विकास कार्य न होने के लिए कार्रवाई की जद में आए मनरेगा कार्मिकों पर की गई कार्रवाई वापस ली जाए।
विज्ञापन
यही नहीं कई तकनीकी सहायकों का वर्ष 2014-15 वर्ष का मानदेय नहीं मिला है। मनरेगा कार्मिकों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं को नजरंदाज किया गया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में पूनम शुक्ला, प्रियांशु पांडेय, धर्मराज शास्त्री आदि शामिल रहे।