{"_id":"61588eae8ebc3e93fe364d45","slug":"the-people-of-mathura-got-the-support-of-the-socialist-boat-gonda-news-lko5983149161","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरावासियों को मिला समाजवादी नाव का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरावासियों को मिला समाजवादी नाव का सहारा
विज्ञापन
गोंडा में ग्रामीणों को सपा नेता सूरज सिंह ने उपलब्ध कराया नाव।
- फोटो : GONDA
गोंडा। सदर विधानसभा के बाढ़ से घिरे मथुरा सदानंद गांव के निवासियों को समाजवादी नाव का सहारा मिला। सपा नेता सूरज सिंह ने गांव वालों की समस्याएं सुनकर उनके गांव के लिए एक नाव की व्यवस्था की।
ग्रामीणों ने सपा नेता को अपना दर्द बताते हुए कहा था कि हम सबकी खेती चौपट हो रही है, उनका खेत नदी उस पार है। नदी में पानी ज्यादा है तथा उस पार जाने की व्यवस्था नहीं है, जिससे खेती ढंग से नहीं हो पा रही है।
यदि एक नाव मिल जाये तो लोगों का उस पार जाना आसान हो जाए और खेती भी ठीक से हो जाये। शुक्रवार को सूरज सिंह ने एक बड़ी नाव गाँव वालों को भेंटकर लोगों से कहा कि जिस तरह मंत्री पंडित सिंह उनकी सेवा में 24 घंटे उपलब्ध रहते थे उसी प्रकार वह भी उन्हीं के पदचिन्हों पर चलकर आपकी सेवा करते रहेंगे।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी शिवराज ने अपनी समाजवादी पेंशन बंद होने का दुखड़ा रोया तब सूरज सिंह ने कहा कि दोबारा अखिलेश सरकार बनने पर पेंशन प्रति माह 1500 मिलेगी। गांव के लल्लू बीडीसी, गयाप्रसाद, निर्मला, बिसमता, गीता, सीताराम, बाबूराम, कालिका, रामेन्द्र, आदि ने नाव आने पर खुशी जाहिर की।