फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The pandal resounded with cheers upon the birth of Ram

Gonda News: राम जन्म पर जयकारों से गूंजा पंडाल

Sat, 24 Oct 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 24 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
The pandal resounded with cheers upon the birth of Ram
इटियाथोक में रामलीला देखते विधायक विनय द्विवेदी व अन्य। स्रोत: सोशल मीडिया
इटियाथोक। श्री आदर्श रामलीला समिति भवनियापुर उपाध्याय की ओर से शुक्रवार रात रामलीला मैदान में श्रीराम के जन्म की लीला का भव्य मंचन किया गया। राजा दशरथ के दरबार में श्रीराम जन्म का दृश्य प्रस्तुत होते ही पंडाल श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। कलाकारों के सजीव अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान दिनेश शुक्ल, संजय सोनी, नरेंद्र मिश्र, मनीष सोनकर, परमहंस मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्री नवयुवक रामलीला समिति इटियाथोक बाजार की ओर से स्टेशन रोड पर आयोजित रामलीला का शुभारंभ शुक्रवार को विधायक मेहनौन विनय कुमार द्विवेदी ने भगवान श्रीराम की आरती और फीता काटकर किया। आयोजक राजेश दुबे ने बताया कि रामलीला में अयोध्या से आए कलाकार विभिन्न प्रसंगों का मंचन कर रहे हैं। कार्यक्रम में अवधेश जी महाराज, हरीश तिवारी, ज्योति चंद्र तिवारी, सरस चंद्र शुक्ल आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed