{"_id":"64da6cae279dd95c140453a6","slug":"the-pain-of-partition-remains-in-the-heart-of-every-indian-gonda-news-c-100-1-slko1028-2695-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: हर भारतीय के दिल में विभाजन का दर्द कायम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: हर भारतीय के दिल में विभाजन का दर्द कायम
विज्ञापन
गोंडा। रेलवे स्टेशन पर सोमवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्टेशन के पैसेंजर हाल में एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। मुख्य अतिथि पूर्वोत्तर रेलवे के क्षेत्रीय परामर्शदात्री सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा कि 14 अगस्त का दिन हर भारतीय विभाजन की पीड़ा के बतौर देखता है। हर भारतीय देश के बंटवारे का दर्द आज भी महसूस करता है।
उन्होंने कहा कि देश के बंटवारे के दर्द को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष कुमार, स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार, केएल यादव, विजय श्रीवास्तव, रिंकी यादव व शालिनी गंगवार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
मालवीय नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में भी भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर एक कार्यक्रम हुआ। इसमें मौजूद आचार्य राजेंद्र सिंह ने विभाजन के दौरान देश में उत्पन्न भयावह स्थिति के बारे में मौजूद विद्यार्थियों को अवगत कराया। प्रधानाचार्य उमाशंकर तिवारी ने छात्रों में देश प्रेम की भावना जागृत करने एवं आवश्यकता पड़ने पर देश सेवा करने को प्रेरित किया।