फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The opposition is occupying the land, no action is being taken

Gonda News: विपक्षी कर रहा भूमि पर कब्जा, नहीं हो रही कार्रवाई

Tue, 06 Jan 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 06 Jan 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
The opposition is occupying the land, no action is being taken
सदर तहसील में आयोजित समाधान में ​शिकायतें सुनतीं सीडीओ अंकिता जैन, एसपी विनीत जायसवाल, एसडीएम अ
रुपईडीह/तरबगंज। पूर्व विधायक के भाई की मदद से विपक्षी भूमि पर कब्जे का प्रयास कर रहा हैं। पूर्व में शिकायत दर्ज कराई मगर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। दबंगई बढ़ती जा रही है। उज्जैनीकला के महीउद्दीन ने सोमवार को सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ अंकिता जैन व एसपी विनीत जायसवाल से यह शिकायत दर्ज कराई। अधिकारियों ने जांच करके कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन


तरबगंज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम आलोक कुमार, करनैलगंज में सीआरओ महेश प्रकाश और मनकापुर में एसडीएम अवनीश त्रिपाठी ने सुनवाई की। तरबगंज मनहना निवासी अशोक कुमार ने एडीएम आलोक कुमार से कहा कि विपक्षी भूमि कर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इमलिया मिश्र निवासी सीतापती ने कहा कि वह 2015 और 2021 में चुनाव लड़ चुकी हैं। वोटरलिस्ट से उनका नाम ही काट दिया गया।
विज्ञापन

नकही स्थित विद्यालय के प्रधानाचार्य केशरी प्रसाद शुक्ल ने कहा कि उनके विद्यालय को 2022 से परीक्षा केंद्र बनने से वंचित रखा जा रहा है। जबकि कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह की तरफ से करनैलगंज के नकही व तरबगंज के गंगरौली में विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाने के लिए पत्राचार किया गया है। इटियाथोक के अयाह निवासी राजकिशोर ने कहा कि घर के सामने वर्षों से हैंडपंप खराब है। सदर तहसील में एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता, सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल, समाज कल्याण अधिकारी एसपी सिंह, डीपीआरओ लाल जी दूबे समेत अन्य मौजूद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनवाई के बाद मामले का किया निस्तारण
करनैलगंज/मनकापुर। करनैलगंज, तरबगंज व मनकापुर तहसील में अधिकारियों ने सुनवाई की। करनैलगंज में 102 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से 16 का निस्तारण किया गया। मनकापुर में 50 शिकायतों में तीन और तरबगंज में 47 शिकायतों में से चार का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान एसडीएम नेहा मिश्रा, विश्वमित्र सिंह आदि समेत अधिकारी व कर्मचारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed