{"_id":"683f37e9841a1ba72d06440d","slug":"the-miscreants-chased-and-molested-the-young-woman-and-the-teenager-gonda-news-c-100-1-gon1003-138793-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मनचलों ने पीछा कर युवती और किशोरी से की छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मनचलों ने पीछा कर युवती और किशोरी से की छेड़छाड़
Tue, 03 Jun 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
इटियाथोक/कटरा बाजार (गोंडा)। इटियाथोक और कटरा बाजार में युवती व किशोरी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
इटियाथोक के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि शुक्रवार करीब दो बजे दिन में उनकी 20 वर्षीय बेटी सदाशिव बाजार मोबाइल रिपेयरिंग के लिए गई थी। साइकिल से लौटते समय लमुइया रुदापुर निवासी विजय चौहान ने पीछा करना शुरू किया। सूनसान देखकर बेटी को रोक लिया। विरोध जताया तो मारपीट करते हुए धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय ने बताया कि पीड़िता की मां के तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं कटरा बाजार इलाके के एक गांव में रहने वाले पीड़ित पिता ने बताया कि दो जून को उनकी 15 वर्षीय बेटी किसी काम से बाहर गई थी। गांव के पंकज नामक युवक ने छेड़खानी की। इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश की जा रही है।