फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The miscreant took away the jewelry of the old woman

Gonda News: वृद्धा के गहने ले उड़ा बदमाश

Sun, 18 Jun 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 18 Jun 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
The miscreant took away the jewelry of the old woman
गोंडा। ठग ने दिनदहाड़े एक वृद्धा से नकदी व जेवर ठग लिए। करनैलगंज के ग्राम हरसिंहपुर की रहने वाली पुष्पा देवी ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि बृहस्पतिवार को वह अपने रिश्तेदार को देखने सीएचसी करनैलगंज जा रही थी। तभी बस स्टॉप चौराहे के पास एक व्यक्ति आया और कहा कि सरकारी अस्पताल में लगे शिविर में इलाज करा लीजिए। अस्पताल पहुंचने के बाद पर्चा बनवाकर उसने वृद्धा को डॉक्टर को दिखाया। फिर जेवर पहने होने की वजह से सही जांच न होने की बात कहकर उतारने की सलाह दी। वह झांसे में आ गई और सोने की चेन, झुमकी, कील व पायल निकालकर पर्स में रख ली। पर्स में 2,330 रुपये भी रखे थे। मौका पाकर उक्त व्यक्ति उनका पर्स लेकर भाग गया। सारी वारदात अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चौकी प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। सीसीटीवी फुटेज निकाली गई है। जांच कर आरोपी को दबोचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed