{"_id":"671bdbf1bf271f20c40334ed","slug":"the-miscreant-ran-away-after-snatching-the-womans-mangalsutra-and-chain-from-the-train-gonda-news-c-100-1-gon1002-126182-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ट्रेन से महिला का मंगलसूत्र व चेन झपटकर भागा बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ट्रेन से महिला का मंगलसूत्र व चेन झपटकर भागा बदमाश
Fri, 25 Oct 2024 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 25 Oct 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन में चेन छिनैती के बारे में बतातीं श्रेया ओझा। स्रोत: निजी
गोंडा। गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन से परिवार के साथ यात्रा कर रही महिला के गले से मंगलसूत्र व सोने की चेन लेकर उचक्का भाग गया। पीड़िता ने गोंडा आरपीएफ को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
गोरखपुर से बृहस्पतिवार को दिल्ली जा रही गोरखधाम एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में यात्रा कर रहे उमाकांत ओझा व श्रेया ओझा ने आरपीएफ गोंडा को प्रार्थनापत्र दिया है। इसमें बताया कि बभनान रेलवे स्टेशन पर गोरखधाम एक्सप्रेस खड़ी थी। तभी बाहर से एक व्यक्ति ने पानी की बोतल आगे बढ़ाकर दूसरी सीट पर बैठे व्यक्ति को देने के लिए कहा। श्रेया जैसे ही पानी की बोतल लेने के लिए झुकीं बाहर से बदमाश ने झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन व मंगलसूत्र झपट लिया और स्टेशन के मेनगेट की तरफ भाग गया। गोंडा
आरपीएफ के प्रभारी नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि घटनास्थल आरपीएफ बस्ती का क्षेत्र है। आरपीएफ बस्ती को सूचना दे दी गई है। वहीं, आरपीएफ बस्ती के प्रभारी संजय मिश्र ने बताया कि आरपीएफ चौकी प्रभारी बभनान की टीम लगाई गई है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।