फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The Minister of State examined the reality of uninterrupted power supply

Gonda News: राज्यमंत्री ने परखी निर्बाध बिजली आपूर्ति की हकीकत

Fri, 01 May 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 01 May 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
The Minister of State examined the reality of uninterrupted power supply
गोंडा। प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग के राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने शुक्रवार को जिले में बिजली व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली। राज्यमंत्री ने अधिकारियों से पूछा कि क्षेत्र में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल रही है या नहीं? कहीं किसी प्रकार की समस्या तो नहीं है। इस पर मुख्य अभियंता ने बताया कि दैवीय आपदा को छोड़कर सामान्य स्थिति में आपूर्ति सुचारु रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ से गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती में विद्युत आपूर्ति और ट्रांसफार्मर की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इसके बाद ट्रांसफार्मर व्यवस्था को लेकर पूछे गए प्रश्न पर मुख्य अभियंता ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया नियमित रूप से की जा रही है। सभी संबंधित अभियंताओं को निर्देश दिए गए हैं कि खराब होने की स्थिति में तत्काल प्रतिस्थापन सुनिश्चित किया जाए। मंत्री ने विभागीय व्यवस्था पर सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश भी दिए। इससे पहले मंत्री लखनऊ रोड स्थित एक मैरिज हाॅल में उद्यमी मित्र संदीप द्विवेदी के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए। अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार यादव, अधिशासी अभियंता राम मोहन पांडेय सहित कई अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed