फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The married woman was evicted from the house for not fulfilling the demand for dowry.

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला

Sun, 24 Oct 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
The married woman was evicted from the house for not fulfilling the demand for dowry.
गोंडा। कोतवाली देहात क्षेत्र के सालपुर सेहरा गांव की रहने वाली एक महिला को दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति व अन्य ससुराली जनों ने मारपीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की फरियाद की है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के सालपुर सेमरा गांव की रहने वाली अंजली के मुताबिक वर्ष 2018 में उसका विवाह इसी थाना क्षेत्र के वैनिया गांव के रहने वाले हरिओम के साथ हुआ था। विवाह के समय उसके पिता ने अपनी स्थिति के अनुसार दहेज भी दिया था।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में विदा होकर वह ससुराल आई थी। ससुराल पहुंचने के बाद उसे कम दहेज लाने के लिए ताना मारा जाने लगा और उससे दहेज में बाइक व टीवी की डिमांड की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर ससुराल के लोग उसे मायके छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले को लेकर उसके पिता की तरफ से पंचायत बुलाई गई और ससुराली जनों को 50 हजार रुपये देकर सुलह समझौता कराते हुए उसे ससुराल भेज दिया गया। कुछ दिन तक सब कुछ ठीक चलने के बाद ससुराल के लोग फिर से दहेज की मांग करने लगे और पिछले 18 मार्च को एक बार फिर उसे मार पीटकर घर से भगा दिया गया।
इसकी शिकायत लेकर वह देहात कोतवाली पहुंची तो पुलिस ने भी उसकी बात नहीं सुनी। पीड़िता पिछले छह माह से अपने दो बच्चों के साथ मायके में रह रही है लेकिन ससुराल के लोग उसे ले जाने को तैयार नहीं है।

परेशान पीड़िता ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा से मिलकर कार्रवाई की फरियाद की है। एसपी ने देहात कोतवाली पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed