{"_id":"67154a541a80bc681008c0f7","slug":"the-marriage-was-to-take-place-on-december-9-the-girl-committed-suicide-gonda-news-c-100-1-slko1026-125842-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 9 दिसंबर को होनी थी शादी, युवती ने फंदे से लटककर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 9 दिसंबर को होनी थी शादी, युवती ने फंदे से लटककर जान दी
Sun, 20 Oct 2024 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 20 Oct 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। परसपुर थाना क्षेत्र के मरचौर मोतीलाल पुरवा में रविवार देर शाम एक युवती ने घर के एक कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की है। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य के लिए नमूना एकत्र किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव निवासी रामप्रकाश ने बताया कि वह पड़ोस के गांव में मजदूरी करने गए थे। पत्नी सीता शनिवार को ही सत्संग में लखनऊ गई थीं। छोटी बेटी शिवानी रविवार शाम मवेशियों के लिए खेत से घास लेने गई थी। वापस लौटने पर देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। घर के पीछे दूसरे मकान की छत पर जाकर देखा तो उनकी बड़ी बेटी सुनीता (20) का शव कमरे में छत के चुल्ले से दुपट्टे के सहारे लटक रहा था। रामप्रकाश के मुताबिक उन्होंने बेटी की शादी तरबगंज में तय की थी। 28 नवंबर को उसका तिलक और 09 दिसंबर को शादी होनी थी। पांच माह पूर्व वरीक्षा और गोद भराई हो चुकी थी। शिवानी ने बताया कि उसकी दीदी सुनीता भोजन करने के बाद मोबाइल पर बात कर रही थी। वापस लौटी तो सुनीता फंदे से लटकी मिली। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।