फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The leaders of socialism will always be in the hearts

हमेशा दिलों में रहेंगे समाजवाद के पुरोधा

Mon, 10 Oct 2022 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
The leaders of socialism will always be in the hearts
गोंडा। समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक संवेदना जताने वालों का तांता लग गया है। पार्टी के नेताओं का कहना है कि नेताजी हमेशा उन सबके दिलों में रहेंगे। मुलायम सिंह यादव को समाजवाद का पुरोधा बताते हुए कई लोग फफक पड़े। अपने नेता को खोने का गम भी सपाईयों में दिखा।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने भावुक होते हुए बताया कि धरतीपुत्र हमेशा लोगों के दिलों में रहेंगे। उनके जैसा नेता कभी नहीं देखा। बहुत कुछ सीखने को मिला और कार्यकर्ताओं के प्रति उनका प्रेम हमेशा याद किया जाएगा। पूर्व विधायक नंदिता शुक्ला ने कहा कि हम सबके अभिभावक के रूप में उन्होंने हमेशा साथ दिया। संकट के समय जिस तरह वह हमारे परिवार के साथ खड़े हुए, उसी से उनके बड़े हृदय का अंदाजा लगाया जा सकता है। वह हमेशा लोगों के हृदय में रहेंगे।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के नेता व गोंडा विधानसभा सीट के प्रत्याशी रहे सूरज सिंह ने रुंधे हुए गले से बताया कि हमारे परिवार पर उनकी कृपा रही। पिता पंडित सिंह को नया जीवन देकर उन्होंने परिवार ही नहीं, पूरे जिले के लिए मिसाल पेश की थी। निवर्तमान जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि नेेताजी हम सबके आदर्श थे। उनके बताए रास्ते पर हम सभी आगे बढ़ेंगे। एक आदर्श नेता के रूप में वह हमेशा दिलों में रहेंगे। इसके अलावा सपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद पांडेय, पूर्व विधायक रामबिशुन आजाद, पूर्व चेयरमैन शमीम अहमद अच्छन, निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष फहीम अहमद पप्पू सहित अन्य ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed