{"_id":"a80c0bc507966c94629bd6317ae0fa3d","slug":"the-inspection-by-adrm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीआरएम ने किया निरीक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीआरएम ने किया निरीक्षण
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर मंडल रेल प्रबंधक सुरेश कुमार सपरा मंगलवार की सुबह गोरखपुर से गोंडा रेलवे स्टेशन आ पहुंचे। उन्होंने स्टेशन परिसर का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें बुकिंग दफ्तर के काउंटर नंबर छह पर बुकिंग क्लर्क ड्यूटी के दौरान नदारद मिल, जिस पर उन्होंने क्लर्क को गैर हाजिर कर दिया और अन्य कर्मचारियों करे हिदायत दी कि वे अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं।
अगर शिकायत मिली तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यही नहीं इस कार्यालय में काउंटर संख्या तीन पर कार्यरत क्लर्क का डिस्प्ले मशीन पर नाम न आने पर कार्यालय के पर्यवेक्षक को कड़ी फटकार लगाई।
उन्होंने बताया कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए रेलवे स्टेशन गोंडा को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। प्लेटफॉर्म संख्या दो पर दो प्रतीक्षालय कक्ष और प्लेटफॉर्म संख्या एक पर अनारक्षित टिकट मशीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्लेटफॉर्म संख्या दो पर प्रतीक्षालय के लिए कक्ष संख्या 13 व 15 को चिह्नित कर लिया गया है। यहां सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इसके बाद प्लेटफॉर्म संख्या एक व दो का निरीक्षण किया। प्लेटफॉर्म संख्या एक पर बने पे एंड यूज शौचालय के प्रयोग पर यात्री से निर्धारित मूल्य से अधिक धनराशि लेते पाये जाने पर पांच सौ रुपये का जुर्माना किया।
इसके बाद एडीआरएम ने रेलवे अधिकारियों के साथ दो अक्टूबर को चलने वाले सफाई अभियान की रूपरेखा बनाई और रेल अधिकारियों को सफाई अभियान की देखरेख का निर्देश भी दिया। इस मौके पर सीनियर डीएमई डीके खरे, स्टेशन अधीक्षक एएन मिश्र, डॉ. एसके मिश्र, जेएन तिवारी आद मौजूद रहे।