फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The health and safety of women and children is a government priority

Gonda News: महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य व सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता

Sun, 04 Oct 2026 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
The health and safety of women and children is a government priority
पसका। करनैलगंज विधायक अजय सिंह ने कहा कि महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य, सुरक्षा व सम्मान सरकार की प्राथमिकता है। वह परसपुर ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित बहुद्देश्यीय सेवा मेले में रविवार को बाल विकास विभाग के आंगन उत्सव में बोल रहे थे।
विज्ञापन

विधायक, चेयरमैन वासुदेव सिंह व बीडीओ रामलगन वर्मा ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रभारी सीडीपीओ साधना साहू ने बताया कि चार शिशुओं का अन्नप्राशन कराया। 18 स्वस्थ बच्चों को प्रशस्ति पत्र व उत्कृष्ट कार्य करने वाली 15 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। 35 कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को साड़ी दी गई। चार टीबी मरीजों को पोषण पोटली व आयुष्मान कार्ड दिए गए। रेसिपी प्रतियोगिता में स्वर्णलता प्रथम, सुधा द्वितीय व ममता तृतीय रहीं। इस अवसर पर सूरज सिंह, सत्येंद्र सिंह, उर्मिलेंद्र विक्रम तिवारी, डॉ. लवकेश शुक्ल, मनीष त्रिपाठी, डॉ. अनूप सिंह चौहान, अमित पाल, अभिषेक सिंह, विजय प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed