फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The girl committed suicide by hanging herself

Gonda News: बालिका ने फंदे से लटककर दी जान

Sat, 14 Mar 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 14 Mar 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
The girl committed suicide by hanging herself
झंझरी। देहात कोतवाली के बेसियाचैन गांव में शनिवार सुबह एक बालिका ने घर के कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव निवासी रामनरेश की 13 वर्षीय पुत्री नेहा हाईस्कूल में थी। मां रामरती ने बताया कि शनिवार सुबह उठकर बेटी ने चाय-नाश्ता बनाया और परिवार के लोगों को दिया। इसके बाद घर के अन्य सदस्य काम करने खेत चले गए। कुछ देर बाद रामरती पानी लेने घर लौटीं। आवाज लगाने पर जब कोई जवाब नहीं मिला तो वह अंदर गईं, जहां कमरे में बेटी के शव को दुपट्टे के सहारे पंखे के हुक से लटके देख सन्न रह गई।
विज्ञापन

परिवार के अन्य लोगों ने उसे फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed