फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The gift of construction of Parsapur bypass and widening of major roads

Gonda News: परसपुर बाईपास के निर्माण व प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण की सौगात

Sat, 17 Jan 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 17 Jan 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
The gift of construction of Parsapur bypass and widening of major roads
परसपुर में इसी रास्ते से निकाला जाएगा बाईपास। - संवाद 
गोंडा। जिले में विकास कार्यों को गति मिलने जा रही है। लोक निर्माण विभाग के प्रस्तावों को शासन से स्वीकृति मिल गई है। इसके तहत 205.43 करोड़ रुपये की लागत से परसपुर बाईपास के निर्माण के साथ-साथ कई प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। इन परियोजनाओं के लिए पहली किस्त जारी कर दी गई है, जिससे शीघ्र निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

परसपुर कस्बे में बढ़ते यातायात के दबाव और जाम की समस्या को देखते हुए लगभग पांच किलोमीटर लंबे परसपुर बाईपास का निर्माण किया जाएगा। यह बाईपास नवाबगंज–करनैलगंज मार्ग पर चरहुआं के पास से शुरू होकर नहर की पटरी से भौरीगंज मार्ग होते हुए बल्दूपुरवा स्थित ट्रैक्टर एजेंसी तक बनेगा। इस परियोजना के लिए 20.42 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है, जिसमें से 10.21 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की गई है। सात मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण पर करीब 13 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शेष धनराशि पोल शिफ्टिंग व अन्य कार्यों में उपयोग की जाएगी। पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता योगेंद्र सिंह ने बताया कि स्वीकृत सभी कार्यों को जल्द से जल्द शुरू कराने के लिए संबंधित अधिशाषी अभियंताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। कार्यदायी संस्थाओं को नामित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, ताकि परियोजनाओं में देरी न हो। वहीं, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-2 के अधिशासी अभियंता वीके त्रिपाठी ने बताया कि फरवरी से बाईपास निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


इन प्रमुख मार्गों का होगा चौड़ीकरण
--गौरा पांडेय-परसा तिवारी-घारीघाट-अल्लीपुर-गिन्नीनगर मार्ग : प्रांतीय खंड के 16.20 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण पर 37.57 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके लिए 12.56 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--बरईपारा-महराजगंज-रामपुर टेंगरहा-धौरहरा-दत्तनगर मार्ग : निर्माण खंड-2 के 29 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण पर 81.18 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए 27.39 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की गई है।
--वजीरगंज-झिलाही-मनवर-आईटीआई मार्ग : प्रांतीय खंड के 7.5 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण के लिए 14.88 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिसमें से 7.26 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।

-- शीशामऊ-गद्दोपुर-कोंचा-पहाड़ापुर-बराव मार्ग : निर्माण खंड-2 के 19.80 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इस पर 51.38 करोड़ रुपये की लागत आएगी। काम शुरू करने के लिए 17.42 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed