फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The future of the country will be strengthened by youth power: Swatantra Dev Singh

युवा शक्ति से ही संवरेगा देश का भविष्य

Sat, 07 Sep 2019 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
The future of the country will be strengthened by youth power: Swatantra Dev Singh
गोंडा के रघुकुल महिला विद्यापीठ में सम्मानित की गई मेधावी छात्राएं, साथ में भाजपा प्रदेश अध्यक्? - फोटो : GONDA
गोंडा। रघुकुल विद्यापीठ इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड व सीबीएसई बोर्ड के मेधावियों को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सम्मानित किया। बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने मेधावियों को सम्मानित करने के बड़े स्तर पर अभियान के लिए कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह की तारीफ की। समारोह में 3067 मेधावियों को प्रमाण पत्र और मेडल से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सातवें चरण के साथ ही मंडल के 35 हजार मेधावियों को अब तक सम्मानित किया जा चुका है। सम्मान पाने के बाद आत्मविश्वास से लबरेज मेधावियों में आगे बढ़ने और कुछ कर गुजरने का जज्बा साफ दिख रहा था। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना हम सब का नैतिक दायित्व है। यह सिर्फ छात्र का ही सम्मान नहीं बल्कि अभिभावकों, शिक्षकों और छात्रों की कड़ी मेहनत का सम्मान है। इससे प्रदेश के छात्र की नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन

युवा शक्ति से ही देश का भविष्य संवरेगा। विद्यार्थी खेलकूद और मनोरंजन के साथ पढ़ाई लिखाई करें। अपनी दिनचर्या में हर काम का समय निर्धारित करें। कहा कि हाई स्कूल इंटरमीडिएट में से शीर्षस्थान पर आना आपके जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का उदाहरण देेते हुए तरक्की की ऊंचाइयां छूने का रास्ता दिखाया। विशिष्ट अतिथि सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने भी मेधावियों का उत्साह बढ़ाया। अध्यक्षता सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने की। समारोह में विधायक पल्टूराम, बावन सिंह, प्रेम नरायन पांडेय, प्रभात वर्मा, विनय द्विवेदी, पूर्व विधायक मंजू सिंह, सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा पदाधिकारियों में भरा जोश
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह जी का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद जिले में प्रथम आगमन हुआ। कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर उनका स्वागत किया। सर्किट हाउस में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ भेंट की। जिला अध्यक्ष पीयूष मिश्रा ने संगठन के बारे में जानकारी दी। प्रदेश मंत्री जिला प्रभारी अनूप गुप्ता, सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, विधायक बावन सिंह, प्रेम नारायण पांडे, प्रभात वर्मा, विनय कुमार द्विवेदी, डॉ. ओएन पांडेय, जिला महामंत्री अमर किशोर कश्यप, आशीष त्रिपाठी, अनिल पासवान, जिला कोषाध्यक्ष संदीप पांडेय, पुष्कर मिश्रा, नगर अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, पूर्व विधायक तुलसीदास रायचंदानी जिला मंत्री विनय शर्मा, अनुपम मिश्रा, धर्मेंद्र पांडे आदि तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। करनैलगंज में संतोषी देवी मंदिर के पास पदाधिकारियों ने स्वागत किया। बालपुर बाजार में भाजपा नेता विनोद शुक्ल ने पदाधिकारियों के साथ स्वागत किया।

भाजपाइयों की जेबें कटी
करनैलगंज। करनैलगंज नगर के संतोषी माता मंदिर पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के स्वागत कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ताओं की जेब कट गई। स्वागत करने के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं की लगी भीड़ में सकरौरा निवासी चंदन गौड़ की जेब कटी। उनके पास रखा तीस हजार रुपये चला गया। वहीं नगर के लक्ष्मी नारायण खेतान की जेब कटी। उनके पास तीन हजार रुपये थे। भाजपा के एक पदाधिकारी रामकुमार मौर्य की जेब भी साफ हो गई। जिसमें 15 सो रुपये थे। इसके अलावा अमर सिंह की जेब के बजाय उनके पैंट में ब्लेड मारा गया। जब लोगों का ध्यान कटी जेब की तरफ गया तो लोग सन्न रह गये। इस बारे में स्थानीय कोतवाली में भी शिकायत की गई है। इस संबंध में कोतवाल राजेश कुमार सिंह का कहना है कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed