{"_id":"d48b2b57fa171ef79c573f9ddb17b7d6","slug":"the-flood-posts-alert-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ चौकियों को किया सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ चौकियों को किया सतर्क
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एल्गिन-चरसड़ी तटबंध पर रिंग बांध बनाने का कार्य जारी है। जनपद में आज तक 159.55 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई। तटबंध क्षेत्र में बाढ़ चौकियों को सतर्क कर दिया गया है। पाल्हापुर बाढ़ राहत केंद्र पर 10 अतिरिक्त नावों का प्रबंध किया गया हैै।
डीएम अजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि एल्गिन-चरसड़ी तटबंध की सुरक्षा के लिए बनाए गए स्पर संख्या 2 व 3 के बीच मुख्य बांध तक पानी पहुंच गया है और बांध भीे आंशिक रूप से कट चुका है। स्पर 2 व 3 के मध्य द्वितीय पंक्ति में बल्ली पायलिंग का कार्य कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि तटबंध की स्थिति अति संवेदनशील बनी हुई है। उपाध्याय ने बताया कि बाढ़ चौकियों को पूरी तरह से मुस्तैद कर दिया गया हैै। उन्होंने बताया कि तटबंध कटने की स्थिति में तत्काल राहत कार्य प्रारंभ करने की प्रशासन ने पूरी तैयारी की हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों को प्रभावित क्षेत्रों में तैनात कर दिया गया है। सात स्थानों पर राहत शिविर सक्रिय किए गए हैं। घाघरा नदी एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से 0.764 मीटर नीचे बह रही है, जबकि सरयू (अयोध्या) में खतरे के निशान से 1.48 मीटर नीचे बह रही है।