फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The first research eligibility test will be held on June 23, application starts

Gonda News: 23 जून को होगी पहली शोध पात्रता परीक्षा, आवेदन शुरू

Sun, 08 Jun 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 08 Jun 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
The first research eligibility test will be held on June 23, application starts
गोंडा। बलरामपुर में नवस्थापित मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय पहली बार 23 जून को शोध पात्रता परीक्षा का आयोजन करेगा। इसमें सफल होने वाले परीक्षार्थी ही विश्वविद्यालय से पीएचडी कर सकेंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से जरूरी तैयारी के साथ ही आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई। पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन 16 जून तक स्वीकार होंगे। पात्रता परीक्षा के परिणाम की घोषणा 28 जून को होगी।
विज्ञापन


मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय ने देवीपाटन मंडल के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती परिक्षेत्र के 167 कॉलेजों में पहली पर प्रवेश प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया है। इसके लिए विषयवार सीटों की संख्या भी जारी कर दी गई है। इन सीटों पर प्रवेश के लिए कोई भी अभ्यर्थी जिसने न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ परास्नातक परीक्षा उत्तीर्ण की हो, पात्र होगा।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की तरफ से यूजीसी नेट या यूजीसी सीएसआईआर नेट उत्तीर्ण अभ्यर्थी को भी परीक्षा में शामिल होने की छूट दी गई। लेकिन इन अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन के साथ ही साक्षात्कार में शामिल होना अनिवार्य होगा। पात्रता परीक्षा में संबंधित स्नातकोत्तर विषय पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा समिति सदस्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने बताया कि आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 21 जून से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि विश्वविद्यालय ने पात्रता परीक्षा के लिए सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 21 सौ और एससी-एसटी वर्ग के लिए 11 सौ रुपये शुल्क निर्धारित किया है। अंतिम तिथि के बाद आवेदन करने पर एक हजार रुपये का विलंब शुल्क भी देना होगा।

परीक्षा कराने के लिए सौंपी जिम्मेदारी

विश्वविद्यालय की ओर से शोध प्रवेश परीक्षा- 2025 कराने के लिए एमएलकेपीजी कॉलेज बलरामपुर के प्रो. आरके सिंह को संयोजक, एलबीएस के उप प्राचार्य प्रो. बिनोद प्रताप सिंह, प्रो. जितेंद्र सिंह, प्रो.संदीप कुमार श्रीवास्तव के साथ ही एमएलके के प्रो. एके द्विवेदी, प्रो. पीके सिंह, प्रो. वीना सिंह, प्रो. राघवेंद्र सिंह, प्रो. रेखा विश्वकर्मा, प्रो. विमल प्रकाश और प्रो. अशोक कुमार सिंह को बतौर सदस्य जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में कुलपति की तरफ से सभी को जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।


पीएचडी के लिए विषयवार सीटें

विषय- सीटें
भौतिक विज्ञान-15
रसायन विज्ञान-40
वनस्पति विज्ञान-12

गणित-03
जंतु विज्ञान-18

राजनीति विज्ञान-09
हिंदी-28

भूगोल-15
इतिहास-01

संस्कृति-11
अंग्रेजी-14

समाजशास्त्र-20
शिक्षा-08

गृहविज्ञान-04
कॉमर्स-11

अर्थशास्त्र-14
उर्दू-07

सैन्यविज्ञान-11
(आंकड़ा स्रोत- शोध प्रवेश समिति)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed