फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The first badminton ground of the district will be built in Pandrikripal.

Gonda News: पंडरीकृपाल में बनेगा जिले का पहला बैडमिंटन ग्राउंड

Wed, 15 Apr 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 15 Apr 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
The first badminton ground of the district will be built in Pandrikripal.
गोंडा। एक अप्रैल से शुरू हुए वित्तीय वर्ष में पंडरीकृपाल ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में बच्चों को खेल की बेहतर सुविधा देने के लिए पहला बैडमिंटन ग्राउंड तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही पथवलिया में भी जल्द ही एक आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी विद्यालय पंडरीकृपाल में प्रस्तावित जिले के पहले बैडमिंटन ग्राउंड को बनाने पर 23.40 लाख रुपये की धनराशि खर्च होगी। जिला बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से निर्माण व सामग्री आपूर्ति के लिए बजट राशि भी आवंटित कर दी गई है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता जेबी सिंह ने बताया कि निर्माण के साथ ही सामग्री आपूर्ति के लिए कार्यदायी संस्था नामित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही ग्राम पंचायत पथवलिया में 23.20 लाख रुपये से आंगनबाड़ी भवन का निर्माण होगा। अधिशासी अभियंता सुरेश राम ने बताया कि निर्माण कार्य शुरू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। जल्द ही कार्यदायी संस्था नामित करके निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed