फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The fire burned 40 acres of crop

आग से 40 बीघा फसल जली

Tue, 19 Apr 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Tue, 19 Apr 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
The fire burned 40 acres of crop
जली फसल - फोटो : अमर उजाला
दो थाना क्षेत्रों में मंगलवार को आग लगने से 40 बीघा गेहूं व गन्ने की फसल, एक पशुशाला और एक घर जल गया। ग्रामीणों की मदद से दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। प्रशासन क्षति का आकलन कराने में जुट गया है। 
विज्ञापन


गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कैलाशगढ़ में मंगलवार की दोपहर दयाराम के गेहूं के खेेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग की चपेट में आकर अमेरिका, बिस्तुर, संकट, सहजराम, रावण, राधेश्याम, रामू, स्वामीनाथ व राम मनोहर के खेतों में लगी गन्ने व गेहूं की फसल जग गई। घटना में 40 बीघे गेहूं व गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई है।
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया। क्षति का आकलन कराने के लिए पीड़ितों ने हल्का लेखपाल को सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के रुधौली गांव में लाट बक्श सिंह की पशुशाला में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग ने सीबी सिंह के घर को भी अपने आगोश में ले लिया।


फायर प्रभारी चंद्रभूषण शुक्ला ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर जिला मुख्यालय से दमकल कर्मियों की टीम आग बुझाने के लिए मौके पर भेजी गई। ग्रामीणों की मदद से दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। क्षति का आकलन कराने के लिए हल्का लेखपाल को सूचना दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed