{"_id":"688e577e0f2a7fb61607cdcb","slug":"the-faces-of-the-farmers-blossomed-after-receiving-the-installment-of-samman-nidhi-gonda-news-c-100-1-brp1002-141829-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सम्मान निधि की किस्त पाकर खिले किसानों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सम्मान निधि की किस्त पाकर खिले किसानों के चेहरे
Sat, 02 Aug 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 02 Aug 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की आस लगाए बैठे किसानों के चेहरे शनिवार को खिल गए। योजना के तहत जिले के चार लाख 95 हजार किसानों के खाते में 99 करोड़ की धनराशि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से एक कार्यक्रम के बाद सीधे किसानों के खाते में भेजी। खाते में 2000 रुपये जमा होने का मैसेज देखकर किसान खुश हो गए।
महादेवा के किसान अनंतराम ने बताया कि धान व गन्ना में यूरिया डालना है। सरकार की ओर से भेजा गया पैसा बहुत काम आएगा। इंद्रापुर के घनश्याम शुक्ल ने कहा कि यह धनराशि किसानों के लिए बहुत जरूरी है। इस समय खेती में लागत लगाने का समय है। समय पर खाद मिलने पर पैदावार अधिक होगी। जिले के लाखों किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। कोई सम्मान निधि के रुपये से दवा लेने की बात कह रहा है तो कोई घर का सामान खरीदने की बात करता है। उप कृषि निदेशक प्रेम कुमार ठाकुर ने कहा कि जिन किसानों के खाते में अभी तक धनराशि नहीं आई है, वह ई केवाईसी करा लें।
यहां हुआ लाइव प्रसारण
कृषि विभाग केंद्र गोपालग्राम में पीएम के संबोधन का लाइव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विद्याभूषण द्विवेदी, जिला पंचायत सदस्य रेनू दुबे ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की सराहना की। कटरा बाजार के ब्लाॅक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद तिवारी, सत्येंद्र सिंह, श्रवण कुमार, रामकिशुन, आनंद शुक्ल आदि मौजूद रहे। हलधरमऊ ब्लॉक परिसर स्थित बीज गोदाम सभागार में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किसानों को सुनाया गया। एडीओ कृषि कमलजीत सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के पश्चात ब्लॉक क्षेत्र के करीब 35 हजार किसानों के खातों में सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की गई।