फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The examination for selection of expert teachers could not be conducted

Gonda News: नहीं हो पाई विशेषज्ञ शिक्षकों के चयन की परीक्षा

Wed, 26 Mar 2025 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 26 Mar 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
The examination for selection of expert teachers could not be conducted
गोंडा। जिले के ब्लॉकों में नए सिरे से अकादमिक रिपोर्स पर्सन (एआरपी) की चयन प्रक्रिया ठंडे बस्ते में चली गई है। एक अप्रैल से परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई शुरू हो जाएगी। साथ ही 31 मार्च को सभी एआरपी का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। इसके बावजूद बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने परीक्षा नहीं कराई है। नए सत्र में विशेषज्ञ शिक्षकों की तैनाती न होने से पढ़ाई पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन

शैक्षणिक सत्र 2021-22 में सभी 16 ब्लॉकों व नगर क्षेत्रों के परिषदीय विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने व शिक्षकों का सहयोग करने के लिए प्रत्येक ब्लॉक में विषय विशेषज्ञ के तौर पांच एआरपी का चयन किया गया था। अब इनका कार्यकाल 31 मार्च को समाप्त हो रहा है।
विज्ञापन

इसमें सामाजिक विज्ञान, गणित, हिंदी, अंग्रेजी और विज्ञान विषय के विशेषज्ञ शिक्षकों का चयन किया जाता है। इसके लिए 60 अंकों की लिखित, 30 अंक की माइक्रो टीचिंग जैसे श्रोताओं को बांधे रखना, संतुलित दृष्टिकोण, सहज एवं तार्किक प्रवाह और एक अच्छे संप्रेषक के साथ ही 10 अंक का साक्षात्कार समेत कुल 100 अंकों की परीक्षा शामिल की गई है। साक्षात्कार में जैसे विषयगत जानकारी, स्वप्रेरण, लीडरशिप, कमेटमेंट और प्रारंभिक शिक्षा के प्रति विजन आदि की परख की जाती है। इसके लिए पिछले दिनों परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों से आवेदन लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) हरिगोविंद यादव ने बताया कि एआरपी की परीक्षा के लिए 137 शिक्षकों ने आवेदन किए हैं। आगामी 31 मार्च को जिले में तैनात सभी 65 एआरपी का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। ऐसे में जल्द ही परीक्षा कराकर चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। हालांकि विभाग की ओर से अब तक आवेदन के बाद से प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई है।

सभी ब्लॉकों में तैनात होंगे पांच-पांच एआरपी
अधिकारियों ने बताया कि विषय विशेषज्ञ के तौर पर सभी ब्लॉकों में पांच-पांच एआरपी का चयन किया जाना है। वर्तमान में जिले में 85 के सापेक्ष महज 65 एआरपी कार्यरत हैं। उन्हें प्रशिक्षण दिया गया है। साथ ही बच्चों को निपुण बनाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं। इस बार जिले के 860 विद्यालय निपुण घोषित किए जा चुके हैं। इसमें एआरपी की विशेष भूमिका रही है। वहीं, परीक्षा न होने के चलते एआरपी भी असमंजस में हैं। उन्हें अपने मूल विद्यालय में जाना होगा या फिर एआरपी के तौर पर ही काम करेंगे?


जल्द पूरी की जाएगी चयन प्रक्रिया
एक अप्रैल से जिले के परिषदीय विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य शुरू हो जाएंगे। ऐसे में एआरपी चयन के लिए आवेदन लिए जा चुके हैं। मार्च क्लोजिंग के चलते व्यस्तता है। जल्द परीक्षा कराई जाएगी। साथ ही एआरपी चयन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
-अतुल कुमार तिवारी, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed