फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The environment of the villages changed, the foundation of enmity will be deeper

परिणाम के बाद गांवों का माहौल बदला, गहरी होगी दुश्मनी की नींव

Mon, 03 May 2021 11:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
The environment of the villages changed, the foundation of enmity will be deeper
गोंडा। पंचायत चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद गांवों का माहौल बदल गया है। कई चुनाव हारने वाले खुन्नस निकालने की जुगत में लग गए हैं तो कई के बीच बनी दरार और गहरी हो गई है। इसको लेकर प्रशासन भी सतर्क हो गया है और गांवों पर नजर रखने के लिए पुलिस को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में पंचायत चुनाव संपन्न होते हुए गांवों में कई लोगों को नया ताज मिला है तो कई लोग निराश हुए हैं। वोटरों ने भी प्रत्याशियों को खूब छकाया है। पंचायत चुनाव के संपन्न होते ही गांवों में चुनाव हारने वाले दावेदारों में खुन्नस पैदा हो गया है। अब देख लेने की होड़ लगी है।
विज्ञापन

इसमें रास्तो रोकने, अपनी जमीन में नाली के निकास को रोकने तथा कई अन्य तरह के मामले तूल पकड़ेंगे। कई प्रत्याशियों ने लाखों रुपये खर्च किए लेकिन चुनाव हार गए तो कई बिना पैसा खर्च किए ही चुनाव फतह कर ले गए। प्रत्याशियों ने वोटरों को लुभाने के लिए पैसा, शराब सहित कई चीजें बांटीं इसके बावजूद चुनाव हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई ने चुनाव जीत भी लिए। अब जमीन विवाद का बढ़ना तय माना जा रहा है जिससे आए दिन मारपीट की नौबत आनी तय है। पंचायत चुनाव का खुन्नस निकालने के लिए दावेदार अभी से प्लान बनाने लगे हैं। इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने सभी थानों की पुलिस को क्षेत्र में चौकसी बढ़ाने तथा हर मामले पर नजर रखने के निर्देेश दिए हैं।

प्रधानी चुनाव गांव से जुड़ा होने के नाते लोग किसी न किसी दावेदार से जुड़े होते हैं। पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान अधिकांश वोटर तो चुप रहते हैं लेकिन कुछ लोग लामबंद होकर मुखर हो जाते हैं। यहां तक जीतने वाले हारने वाले की हूटिंग भी करते हैं। इसमें प्राय: मारपीट की नौबत आ जाती है। इस लामबंदी के कारण होने वाली किसी घटना को रोकना आसान नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed