फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The drain was not built, the payment was made eight months ago

नाली बनी ही नही, भुगतान आठ माह पहले करा लिया

Thu, 19 Aug 2021 09:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
The drain was not built, the payment was made eight months ago
गोंडा। विकास खंड के अधिकतर अधिकारी भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लगा पा रहे हैं। भ्रष्टाचारी इतने निरंकुश हो गए हैं कि बिना काम कराये ही सरकारी पैसों का भुगतान करा रहे हैं। मामला विकास खंड कटरा बाजार के ग्राम पंचायत कोटिया मदारा का है।
विज्ञापन

जहां विगत आठ माह पूर्व नाली निर्माण के नाम पर लाखों रुपयों का भुगतान करा लिया गया है। उक्त ग्राम पंचायत में 26 नवंबर 2020 को लल्लन यादव के घर से तुलसीराम के घर तक नाली निर्माण के नाम पर 1.53 लाख रुपये का भुगतान ग्राम निधि से किया गया है।
विज्ञापन

लेकिन जो नाली निर्माण दर्शाया गया है, उसका निर्माण सिर्फ कागजों में है। कुछ दिन पूर्व मामला तूल पकड़ने पर मौके पर जिम्मेदारों ने कुछ ईंट व बालू पहुंचाकर खानापूर्ति कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लल्लन यादव ने बताया कि कागजों में भले ही तुलसीराम के घर तक नाली का निर्माण हो गया हो, लेकिन मौके पर स्थिति अलग है। जिससे मिट्टी वाली सड़क पर जलभराव की समस्या बनी रहती है।

यदि नाली बनी होती तो समस्याएं कुछ हद तक समाप्त हो जातीं। मामले में खण्ड विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मौके की जांच कर गलत पाये जाने पर संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed