{"_id":"eb9b70d23e3e617188e1fe4a0d9a36d8","slug":"the-district-received-nine-medals-in-the-state-taekwondo-competition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले को मिले नौ पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले को मिले नौ पदक
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद में आयोजित राज्य स्तरीय 34वीं सीनियर एवं 35वीं जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बलरामपुर के नौ खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। जूनियर व सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाले छह खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में किया गया है।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर बलरामपुर ताइक्वांडो संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
बलरामपुर ताइक्वांडो संघ के सचिव एवं कोच जियाउल हशमत ने बताया कि 27 से 29 नवंबर तक फैजाबाद में आयोजित हुई उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय 34वीं सीनियर व 35वीं जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बलरामपुर की 12 सदस्यीय टीम ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता के जूनियर बालिका वर्ग में शिवांगी गिरि व दिव्या शुक्ला ने स्वर्ण एवं दिव्या गिरि ने रजत पदक पर कब्जा जमाया।
जूनियर बालक वर्ग में विशाल गुप्ता व रवि प्रताप शर्मा ने स्वर्ण एवं बसंत गुप्ता ने रजत पदक जीता। सीनियर बालिका वर्ग में संदीपिका रावत ने स्वर्ण तथा सीनियर बालक वर्ग में इरशाद खान ने स्वर्ण व मनीष बघेल ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जूनियर व सीनियर में स्वर्ण पदक जीतने वाली शिवांगी गिरि, दिव्या शुक्ला, विशाल गुप्ता, रवि प्रताप शर्मा, संदीपिका रावत एवं इरशाद खान का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए यूपी की टीम में किया गया है। चयनित खिलाड़ी दिसंबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर बलरामपुर ताइक्वांडो संघ के पदाधिकारी प्रद्युम्न सिंह, परमजीत सिंह, रवि प्रताप सिंह, सचिन मदान, सर्वेश सिंह, अमित श्रीवास्तव, आलोक अग्रवाल, डॉ. कय्यूम आदि ने बधाई दी है।