{"_id":"575715274f1c1b417b9c5417","slug":"the-devotees-aroused-swamped-in-the-temples","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
अमर उजाला/गोंडा
Updated Wed, 08 Jun 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
प्रसाद बांटते भक्त
- फोटो : अमर उजाला
ज्येष्ठ के तीसरे बड़े मंगल पर भोर से लेकर शाम तक मंदिरों में हनुमान जी के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कोई हनुमान जी की आराधना हाथों में अगरबत्ती जलाकर पूजा कर अपनी मिन्नतें कर रहा था तो कोई मंगल को जनमे मंगल ही करते मंगलमय हनुमान से अपने कार्यों व परिवारीजनों के मंगल के लिए प्रार्थना कर रहा था।
जेठ के तीसरे मंगलवार पर शहर की पुरानी हनुमानगढ़ी मालवीयनगर, नयी हनुमानगढ़ी, नूरामलबाबा मंदिर स्टेशन रोड, चंटूबाबा मंदिर, हनुमान मंदिर सुभागपुर, बानगढ़ मंदिर मनकापुर, बरखंडी बाबा मंदिर कर्नलगंज में सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
मालवीयनगर हनुमानगढ़ी पर मंगलवार की सायं बजरंगबली की महाआरती व पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों महिलाओं, युवतियों व श्रद्धालु शामिल रहे। इसके बाद प्रसाद वितरण व चढ़ावे का आयोजन किया गया। वहीं, चंटूबाबा मंदिर बलवंतपुरवा में आनंदा कुमारी, मधुलिका त्रिपाठी, आशा मिश्रा, ऊषा, रश्मि, कृष्णा द्विवेदी समेत अन्य महिलाओें ने सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। सुंदरकांड पाठ के आरती व प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
जेठ के तीसरे मंगलवार पर शहर से गांव तक भंडारे की धूम रही। बजरंगी के जयकारों के बीच भक्त बजरंगबली का आशीर्वाद व पुण्य लेने के लिए पंडाल लगाकर प्रसाद बांटते रहे। अंबेडकर चौराहे पर कृषिमंत्री पंडित सिंह व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सिंह व सूरज सिंह की अगुवाई में पंडाल लगाकर राहगीरों को फल, करी चावल व पूड़ी सब्जी वितरित किया गया।
शहर के बहराइच रोड पर जानकीनगर में डॉ. अमित गुप्ता व स्वीटी गुप्ता ने भंडारे का प्रसाद वितरित किया। आवास विकास कॉलोनी में भाजपा नेता पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्र की अगुवाई में भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया।
दुखहरननाथ मंदिर के पास कृष्णा टॉकीज पर सुमित अग्रवाल आदि ने प्रसाद का वितरण किया। एलबीएस चौराहे पर पटमेश्वरी शुक्ल, सुधीर शुक्ल व रोमी शुक्ल ने राहगीरों को पूड़ी सब्जी व शर्बत वितरित किया। मारवाड़ इंटर कॉलेज स्टेशन रोड पर रविंद्र अग्रवाल, महिला अस्पताल चौराहे पर श्रवण अग्रवाल, चंटूबाबा मंदिर पर महेंद्रपाल, डॉ. ओंकार पाठक, सोनू पाठक ने हलवा पूड़ी के साथ शीतल पेय वितरित किया।