फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The devotee gathered for worship in temples

पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में जुटे श्रद्धालु

Mon, 03 Oct 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Mon, 03 Oct 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
The devotee gathered for worship in temples
सजी मां दुर्गा का दरबार - फोटो : अमर उजाला
शारदीय नवरात्र के दूसरे व तीसरे दिन आदि शक्ति जगत जननी जगदंबा के मां ब्रह्मचारिणी और चंद्रघंटा रूप की आराधना की गई। दिन भर विभिन्न स्थानों पर बने पूजा पंडालों तथा देवी मंदिरों में भजन कीर्तन होता रहा, जिसमें गायक व श्रोता दोनों भक्ति के सागर में गोते लगाते दिखे। पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। 
विज्ञापन


शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन रविवार को आदि शक्ति जगदंबा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की गई। सृष्टि का विस्तार करने वाली मां ब्रह्मचारिणी के स्वरूप की आराधना के लिए भोर से ही श्रद्धालुओं का मंदिरों में जमावड़ा रहा। लोगों ने आरती की और प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम बाबागंज के फुरफुरनाथ मंदिर में रखी गई मां की आराधना की गई। इसी दिन बोली लगाकर मां के नेत्रों की पट्टी खोली गई, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। इस दौरान कस्बे के तमाम श्रद्धालुओं ने मइया की आरती उतारी और प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे दिन सोमवार को आदि शक्ति के तीसरे रूप मां चंद्रघंटा की आराधना की गई। मान्यता है कि सिंह पर सवार मइया के इस रूप की आराधना से वीरता व विनम्रता का विकास होता है। इसके अलावा शहर के कालीभवानी मंदिर, खैरा भवानी मंदिर, मां बाराही देवी, बेल्लही माता मंदिर, मुंगरौल देवी, थान सहित विभिन्न स्थलों पर सुबह से ही मां के भक्तों का जमावड़ा रहा। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर माता के जयकारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed