फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The death of the pregnant woman will be investigated

Gonda News: प्रसूता की मौत मामले की होगी जांच

Tue, 20 Jan 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 20 Jan 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
The death of the pregnant woman will be investigated
करनैलगंज। सीएचसी में सोमवार को प्रसव के बाद नीलू (24) की मौत मामले की जांच एसीएमओ की टीम करेगी। सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल ने बताया कि चिकित्सा अधीक्षक से प्रारंभिक रिपोर्ट मांगी गई है। मौत के कारणों की विस्तृत जांच के लिए एसीएमओ की अध्यक्षता में टीम बनाई जा रही है।
विज्ञापन

तेलिनपुरवा पाल्हापुर निवासी संदीप कुमार का आरोप है कि उनकी पत्नी नीलू का प्रसव कराने में स्टाफ नर्सों ने लापरवाही की। अगर हालत गंभीर थी तो विशेषज्ञ चिकित्सक को क्यों नहीं बुलाया गया। परिजनों को पहले इसकी जानकारी क्यों नहीं दी गई। संदीप ने दो स्टाफ नर्स के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। मंगलवार को चिकित्सकों के पैनल ने नीलू का पोस्टमॉर्टम किया।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. सौम्या श्रीवास्तव का कहना है कि नीलू के शरीर में खून की काफी कमी थी। प्रसव पीड़ा अधिक होने के कारण सुरक्षित डिलीवरी कराई गई। बाद में नीलू की हालत बिगड़ने पर जिला महिला अस्पताल रेफर किया गया था। उधर कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देररात तक चला हंगामा
करनैलगंज सीएचसी में सोमवार रात तक परिजन जमे रहे। परिजन तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed