{"_id":"f0bc60ee5fced88dd7788ddd3a8c559f","slug":"the-death-of-the-innocent-vulnerable-to-measles-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खसरे की चपेट से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खसरे की चपेट से मासूम की मौत
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दर्जन लोग बीमारी की चपेट में आने से पीड़ित हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सूचना पाकर गांव में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम बीमारी पर अंकुश पाने में जुट गई है।
हरैया थाना क्षेत्र के गनवरिया निवासिनी हरवती ने गुरुवार को बताया कि उनकी पुत्री रीता (3) की मौत खसरे की बीमारी से हुई है। रीता एक सप्ताह से खसरे की बीमारी से पीड़ित थी। ठीक से इलाज न हो पाने के कारण बीते दिन रीता की मौत हो गई।
गांव में खसरे की बीमारी से आकाश (4), विकास (6), बादल (3), सचिन (4), गोलू (5), राजेश (8) व पट्टू (6) सहित करीब एक दर्जन लोग पीड़ित हैं। ग्राम प्रधान संजय सिंह ने एसडीएम को शिकायती पत्र भेजकर मामले की जांच कराने की मांग की है। ग्राम प्रधान ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पीड़ित परिवारों को तत्काल मदद मुहैया कराने की मांग भी ग्राम प्रधान ने की है। दुर्गा, गिदधारी लाल, मनोहर लाल, विनय कुमार, साहब व राकेश आदि ने सीएमओ को फोन करके गांव में तत्काल स्वास्थ्य टीम भेजने की मांग की है।
ग्रामीणों की सूचना पर सीएमओ डॉ. जयंत कुमार ने गांव में स्वास्थ्य टीम भेजने का निर्देश सीएचसी प्रभारी शिवपुरा रविनंदन त्रिपाठी को दिया है। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि गांव में स्वास्थ्य टीम भेज दी गई है। बीमारी पर अंकुश पाने में टीम जुट गई है।