फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The death of Muskan in a dog attack has left residents of Kalyan Nagar terrified

Gonda News: कुत्तों के हमले में मुस्कान की माैत से सहमे कल्याण नगर के लोग

Sat, 14 Feb 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 14 Feb 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
The death of Muskan in a dog attack has left residents of Kalyan Nagar terrified
धानेपुर के कल्याण नगर में लाठी-डंडा लेकर मुस्तैद लोग। - संवाद
मुजेहना। नगर पंचायत धानेपुर के कल्याण नगर वार्ड में शनिवार सुबह खेलती-कूदती जिंदगी की चहक कुछ ही पलों में सिसकियों में बदल गई। चार मासूम रोज की तरह घर से शौच के लिए निकले थे, लेकिन तीन ही लौट पाए। पांच वर्षीय मुस्कान को उसकी बड़ी बहन और दो अन्य बच्चों के सामने ही कुत्तों ने नोंच डाला।
विज्ञापन

छह वर्षीय महक अभी भी सहमी हुई है। उसकी आंखें सूजी हुई हैं और शब्द टूट-टूटकर निकलते हैं। वह बोली- कुत्ते दौड़े… मुस्कान गिर गई… हम चिल्लाए…” इसके आगे वह कुछ नहीं बोल पाती। पास खड़े नैतिक और सुनैना भी खामोश हैं। उनकी आंखों में वह मंजर अब भी ताजा है।
विज्ञापन

मां बार-बार बेहोश हुई जा रही हैं। घर के आंगन में पसरा सन्नाटा चीखों में बदल जाता है, जब वह बेटी का नाम लेकर पुकारती हैं। परिवार के लोग बताते हैं कि मुस्कान को गुड़ियों से खेलना पसंद था। वह बहन के साथ स्कूल जाने की जिद करती थी। अब घर के कोने में पड़ी उसकी चप्पलें और छोटी सी फ्रॉक परिजनों के दिल को चीर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि जिस जगह यह हादसा हुआ, वह घर से महज 150 मीटर दूर है। घटना के बाद से मोहल्ले में दहशत है। कई लोग बच्चों को अकेले बाहर नहीं जाने दे रहे। कुछ ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर निगरानी कर रहे हैं, ताकि फिर कोई मुस्कान यूं न छिन जाए।
ऐसी घटनाओं से बढ़ी चिंता
जनवरी माह में ही मेडिकल कॉलेज में 4,200 लोगों को एंटी रैबीज वैक्सीन (एआरवी) लगाई गई। शनिवार को दोपहर तक 73 लोग टीका लगवाने पहुंचे थे। आंकड़े बताते हैं कि समस्या केवल एक वार्ड या गांव तक सीमित नहीं है। शहर के अंबेडकर चौराहे से लेकर पुलिस लाइन मार्ग, आवास विकास कॉलोनी और ग्रामीण इलाकों तक कुत्तों का डर बना हुआ है। माधोपुर और कटरा बाजार क्षेत्र में भी एक ही गांव में करीब 15 लोगों को कुत्तों के काटने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

कुत्ता काटने पर ये करें
डॉ. विवेक मिश्र का कहना है कि कुत्ते के काटने के बाद घबराने के बजाय तुरंत सही कदम उठाना जीवन बचा सकता है। घाव को 10-15 मिनट तक साबुन और बहते पानी से धोएं। एंटीसेप्टिक लगाएं। बिना डॉक्टर की सलाह के टांके न लगवाएं। तुरंत नजदीकी अस्पताल जाकर एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाएं। झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय न गंवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed