फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The death of a child from the collision of jeep

जीप की टक्कर से बालक की मौत

Wed, 13 Jul 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Wed, 13 Jul 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
The death of a child from the collision of jeep
बिलखते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
धानेपुर थाने के ठीक सामने बुधवार को गोंडा की तरफ से जा रही तेज रफ्तार जीप ने साइकिल से जा रहे एक बालक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद जीप का चालक भाग निकला। पुलिस ने जीप को कब्जे में ले लिया है। इस मामले में धानेपुर थाने में अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन


धानेपुर थाना क्षेत्र के महेशभारी गांव की रहने वाली आशिया अपने भतीजे रिजवान के साथ बुधवार की सुबह धानेपुर बाजार स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा से रुपये निकालने के लिए आई थी। उसके साथ उसका बेटा मुसाहिद रजा (12) भी साइकिल लेकर आया था।
विज्ञापन


आशिया के मुताबिक वह बैंक में विड्रॉल लगाकर इंतजार करने लगी। इसी बीच उसके बेटे मुसाहिद ने उससे दस रुपये मांगे और साइकिल लेकर बाजार की तरफ चल पड़ा। जब वह बैंक से करीब 50 मीटर दूर थाने के गेट के सामने पहुंचा, तभी गोंडा की तरफ से जा रही एक तेज रफ्तार जीप जीप ने मुसाहिद को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में जीप से कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष धानेपुर रामाश्रय राय ने बताया कि जीप को कब्जे में ले लिया गया है। इस मामले में मुसाहिद की मां ने अज्ञात चालक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed