फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The dead body of the married woman was dug out from the grave

Gonda News: कब्र खोदकर निकाला विवाहिता का शव

Sun, 02 Apr 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 02 Apr 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
The dead body of the married woman was dug out from the grave
कटराबाजार (गोंडा)। थाना क्षेत्र के जयरामजोत गांव में एक सप्ताह पूर्व हुई महिला की मौत के मामले में पिता की शिकायत पर रविवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र खोदकर शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



कटराबाजार थाना क्षेत्र के सोनवार गांव निवासी हलीम ने 29 मार्च को जिलाधिकारी सहित पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कहा था कि उसने अपनी लड़की नंदनी बानो (21) की शादी एक वर्ष पूर्व जयरामजोत गांव निवासी मीर हसन से की थी। उसके चार माह का एक बेटा भी है। विवाहिता के पिता का आरोप है कि ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। 27 मार्च की रात उसको मारापीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्हें बिना सूचना दिए ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। जब उसे इसकी सूचना मिली तो उसने कटराबाजार पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन थाने पर उसकी सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन




इसके बाद उसने डीएम से गुहार लगाई। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि डीएम के आदेश के बाद रविवार को नायब तहसीलदार जय सिंह, माधवपुर चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक सरफराज खां, नीरज कुमार सहित ग्राम प्रधान तुफैल खान की मौजूदगी में कब्र खोदकर शव निकाला गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed