{"_id":"0ed1f7bc186c43497ae439b76a57ecf9","slug":"the-dav-team-became-champion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी की टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएवी की टीम बनी चैंपियन
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपदीय विद्यालययी अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। जिले के चार स्कूलों की टीमों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। डीएवी इंटर कॉलेज की टीम ने बलरामपुर माडर्न इंटर कॉलेज की टीम को हराकर विजेता बनी।
क्रीड़ा सचिव मोहम्मद सुहेल ने बताया कि सोमवार को माध्यमिक विद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2015 सीनियर वर्ग अंडर-19 का आयोजन डीएवी इंटर कॉलेज के संयोजकत्व में स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। जिले की मात्र चार टीमें एमपीपी, डीएवी, माडर्न इंटर कॉलेज व कन्या इंटर कॉलेज हरैया की टीमों ने प्रतिभाग किया।
टाई शीट के आधार पर माडर्न इंटर कॉलेज और कन्या इंटर कॉलेज हरैया के बीच खेला गया। माडर्न इंटर कॉलेज ने कन्या हरैया को हरा दिया।
दूसरा मैच एमपीपी इंटर कॉलेज और डीएवी इंटर कॉलेज के मध्य खेला गया जिसमें डीएवी टीम विजयी रही। माडर्न इंटर कॉलेज और डीएवी इंटर कॉलेज के मैच में डीएवी ने माडर्न इंटर कॉलेज को हरा दिया।
विज्ञापन
डीएवी इंटर कॉलेज विजेता और माडर्न इंटर कॉलेज उप विजेता चुने गए। मंडलीय प्रतियोगिता का आयोजन 4 व 5 सितंबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम बलरामपुर में होगा। उमेश चंद तिवारी, मदन लाल यादव, दिनेश व महादेव प्रसाद तिवारी ने मंडल स्तरीय क्रिकेट टीम का गठन किया।