{"_id":"6474e9dc1546560cf206d0e6","slug":"the-culprits-of-the-daughter-should-be-arrested-immediately-gonda-news-c-13-1-261587-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बिटिया के गुनाहगारों की तत्काल हो गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बिटिया के गुनाहगारों की तत्काल हो गिरफ्तारी
Mon, 29 May 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 29 May 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। अयोध्या के सनबीम स्कूल में छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले की आंच यहां तक पहुंच गई है। सोमवार को कायस्थ समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी की। बिटिया को न्याय दिलाने, आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विवेकमणि श्रीवास्तव की अगुवाई में कायस्थ समाज के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन सोमवार को सीआरओ महेश प्रकाश को सौंपा। कहा कि स्कूल के अंदर छात्रा के साथ दुष्कर्म व हत्या का मामला बहुत गंभीर है। जिसने भी इस घटना के बारे में सुना उसकी रूह कांप गई। कहा कि जिस स्कूल में घटना घटित हुई उसकी पूरे प्रदेश की सभी शाखाओं का लाइसेंस निरस्त किया जाए। विद्यालय प्रशासन द्वारा पुलिस-प्रशासन को गुमराह करने तथा आरोपों को छिपाने की जांच कराने और अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी करने की मांग की गई। इसके साथ ही फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर आरोपियों को जल्द सजा दिलाने, बेटी के परिवार एक करोड़ रुपये मुआवजा दिलाने की मांग की।
इस दौरान चित्रगुप्त सभा के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार श्रीवास्तव, चित्रांश कल्याण परिषद के संरक्षक अनिल कुमार श्रीवास्तव, श्रीकांत पांडेय, अजय शंकर श्रीवास्तव, अवधेश कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार, राकेश श्रीवास्तव, दीपक, पंकज सिन्हा, अंजनी श्रीवास्तव, गौरव, अजय, शैलेंद्र, अजीत, गणेश, हिमांशु श्रीवास्तव, तलत वहाब, जगन्नाथ प्रसाद, भगवती प्रसाद पांडेय, सद्दाम हुसैन, रामशंकर श्रीवास्तव, विनय शंकर लाल आदि मौजूद रहे।