फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The crater on the road

सड़क पर हुआ गड्ढा

Sat, 30 Apr 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sat, 30 Apr 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
The crater on the road
सड़क पर हुअा गड्ढा - फोटो : अमर उजाला
26 अप्रैल को अमर उजाला ने कभी भी टूट सकती बिसुही नदी की जर्जर पुलिया शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। लेकिन इस खबर पर न तो जिला प्रशासन की नजर पड़ी और न ही पीडब्ल्यूडी व आरईएस विभाग की। जिसका नतीजा यह हुआ कि हाल में ही करोड़ों रुपये की लागत से बनी सड़क पर पुलिया बोचीबीच क्षतिग्रस्त होकर टूट गई और सड़क में होल हो गया। स्थिति यह है कि अभी भी इस होल को लोग  व भारी वाहन नजरंदाज कर सड़क से आ-जा रहे हैं, जो किसी भी वक्त एक बड़ी दुर्घटना का सबब बन सकता है।
विज्ञापन


आर्यनगर से गोकरनशिवाला होते हुए महराजगंज को जाने वाली 22 किलोमीटर सड़क का निर्माण अभी हाल में करोड़ों रुपये की लागत से पीएमजीएसवाई योजना में पूरा हुआ है। सड़क को बने अभी 6 महीने भी नहीं बीते हैं, लेकिन देखने में यह सड़क कई साल पुरानी नजर आने लगी है। जिसकी कई जगहों पर गिट्टियां तक उजड़ गई है।
विज्ञापन


गोंडा से बलरामपुर जाने वाली सड़क के पूरी तरह से जर्जर होने के कारण ज्यादातर वाहन इसी रोड से बलरामपुर आते-जाते हैं। 26 अप्रैल को अमर उजाला ने इसी सड़क का हवाला देते हुए इस सड़क पर बनी उस पुलिया की खबर प्रकाशित की थी, जो काफी जर्जर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद न तो पीडब्ल्यूडी ने अमर उजाला में छपी खबर पर कोई ध्यान दिया और न ही पुलिया का निर्माण कराने वाली संस्था आरईएस व जिला प्रशासन ने।

जिसका नतीजा यह रहा कि भारी वाहनों के आवागमन से पुलिया बीच में ही टूट गई और सड़क के एक छोर पर होल हो गया। लेकिन अभी भी इस सड़क से होकर भारी वाहन लगातार फर्राटा भर रहे हैं, जिन पर कोई अंकुश नहीं लग पाया है। ऐसे में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed