{"_id":"6aa04a7e220d79919c0ecc14","slug":"the-childrens-performances-captivated-the-hearts-gonda-news-c-100-1-slko1028-165708-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Tue, 08 Sep 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
गोंडाधीश दरबार में आयोजित डांडिया महारास कार्यक्रम में सम्मानित किए गए बच्चे। स्रोत: आयोजक
गोंडा। पंडाल में गूंजते भक्ति गीत, डांडिया की खनक और तालियों की गड़गड़ाहट... श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव की पांचवीं शाम गोंडाधीश दरबार में भक्ति और उल्लास का रंग गहरा रहा। झूलेलाल चौराहे के पास स्थित पंडाल में श्रद्धालु डांडिया महारास में जमकर झूमे। इससे पहले बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री सत्यनारायण कथा से हुआ। इसके बाद बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। अलंकिता, परी, कर्तव्य, श्रावणी, सौरभ, देविका, रिया, भव्या, राशि, लवी, नित्य, सोनू, संध्या और अवनी समेत अन्य बच्चों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को आकर्षित किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कामाख्या दरबार की महंत पूजा मिश्रा और विशिष्ट अतिथि श्री श्याम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेश भावसिंहका रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को महंत पूजा मिश्रा ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके बाद डांडिया महारास का आयोजन हुआ। भक्ति गीतों के बीच डांडिया पर श्रद्धालु उत्साह से झूम उठे।