फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Drains at the bridge approach collapsed again before the inauguration

Gonda News: लोकार्पण से पहले दोबारा धंस गईं पुल के एप्रोच की नालियां

Tue, 08 Sep 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 08 Sep 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Drains at the bridge approach collapsed again before the inauguration
कटरा बाजार बाजार में टेढ़ी नदी के कुट्टी घाट पर धंसा पुल का एप्रोच मार्ग। - संवाद
माधोपुर। कटरा बाजार क्षेत्र में टेढ़ी नदी के कुट्टी घाट पर 11.16 करोड़ रुपये की लागत से बना पुल का एप्रोच मार्ग फिर बदहाल हो गया है। पुल का अभी लोकार्पण भी नहीं हुआ है, लेकिन इस पर आवागमन चालू हो गया है। सड़क की परत उखड़ चुकी है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन

पुल के एप्रोच मार्ग के दोनों तरफ बनी नालियों का हिस्सा धंस रहा है। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। पिछले साल 13 अगस्त को भी इस एप्रोच मार्ग की मिट्टी बहने और नाली ढहने का मामला सामने आया था। उस समय अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद मरम्मत कराई गई थी, लेकिन अब फिर से स्थिति खराब हो गई है।
विज्ञापन

ग्रामीण शिवनाथ पाठक, राजकुमार सिंह, गौरव, गुलाब आदि ने बताया कि यह मार्ग मथुरा, जयरामजोत, नरायनपुर कलां, माधोपुर, उड़िला और धर्मपुर आदि गांवों को जोड़ता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते से गुजरते हैं। ग्रामीणों ने सेतु निगम और संबंधित विभाग से तत्काल मरम्मत कराकर सुरक्षा के इंतजाम कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed