फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The child who went missing from the medical college is in a bad condition

Gonda News: मेडिकल कॉलेज से लापता हुए बच्चे की बिगड़ी तबीयत

Mon, 03 Mar 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 03 Mar 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
The child who went missing from the medical college is in a bad condition
गोंडा। मेडिकल कॉलेज से बीते बृहस्पतिवार को लापता हुए अभिनव (03) की सोमवार को तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने अभिनव को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आफताब आलम ने बताया कि बच्चे को झटके आ रहे थे। आशंका है कि सिर में गहरी चोट आई है। दवा देने के साथ ही न्यूरो सर्जन को दिखाने की सलाह दी गई है। आशंका है कि बच्चे को लेकर भागते समय कहीं गिरने से चोटें आई हैं। बच्चे को लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

दरअसल बीते बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज में मां राधिका के साथ इलाज के लिए आए अभिनव को एक युवक लेकर भाग गया था। बीते शुक्रवार को केशवपुर पहड़वा के जर्जर मकान में वह बंद मिला था। कोतवाल संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed