{"_id":"576589ca4f1c1b824311b9af","slug":"the-child-died-from-shock","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से बच्चा मरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से बच्चा मरा
अमर उजाला/गोंडा
Updated Sat, 18 Jun 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
यमकेश्वर ब्लॉक के घारकोट के पास हाईटेंशन लाइन पर चिपका कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धानेपुर थाना क्षेत्र के पूरे दतई गांव में शुक्रवार देर शाम पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं, मामले में चाचा ने पड़ोसी पर बच्चे को करंट लगाकर मारने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वह किसी निष्कर्ष पर पहुंचेंगे।
धानेपुर थाना क्षेत्र के पूरेदतई गांव के रहने वाले सत्तार अली का बेटा हजरत अली (8) शुक्रवार देर शाम घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह पड़ोस में रहने वाले रौनक अली के घर चला गया। जहां दूसरे बच्चों के साथ खेलते समय वह बिजली के पंखे की चपेट में आ गया, जिसमें करंट उतर रहा था।
पंखे की चपेट में आने से हजरत अली की मौके पर ही मौत हो गई। सत्तार के भाई गफ्फार अली ने इसकी सूचना धानेपुर पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हजरत अली के चाचा गफ्फार अली का आरोप है कि उसके भतीजे की मौत पंखे में अचानक करंट उतरने से नहीं हुई है, बल्कि उसे करंट लगाकर मारा गया है।
विज्ञापन
इस मामले में गफ्फार अली की ओर से धानेपुर थाने में रौनक अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर भी दी गई है। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही वह किसी निष्कर्ष पर पहुंचेंगे। फिलहाल मामले की जांच कई बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए शुरू कर दी गई है।