फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The central team inspected the Plastic Waste Management Unit and RRC Center

Gonda News: प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट और आरआरसी सेंटर का केंद्रीय टीम ने लिया जायजा

Fri, 09 Jan 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 09 Jan 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
The central team inspected the Plastic Waste Management Unit and RRC Center
पथार गांव में आरआरसी सेंटर का निरीक्षण करती भारत सरकार की टीम। स्रोत: विभाग 
तरबगंज/गोंडा। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार की टीम ने शुक्रवार को जिले के वजीरगंज ब्लॉक की प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट और आरआरसी सेंटर का जायजा लिया। इस दौरान सभी व्यवस्थाएं चकाचक मिलीं। टीम की ओर से जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला समन्वयक अभय प्रताप सिंह का कहना है कि भारत सरकार की टीम ने बेलसर के दुर्जनपुर, तरबगंज के पथार और वजीरगंज का निरीक्षण किया है। उन्होंने बताया कि आरआरसी सेंटर पर कूड़ा एकत्र किया जा रहा है। इससे पंचायतों की आय बढ़ रही है। वजीरगंज ब्लॉक में संचालित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट से 17 हजार रुपये की आमदनी हुई है। इसी तरह से अन्य ब्लॉकों में आरआरसी सेंटर निर्माण को लेकर भारत सरकार की टीम ने संतोष जताया है।
विज्ञापन

मनहना के आरआरसी सेंटर में दिखी अव्यवस्था
तरबगंज। भारत सरकार की टीम ने जिस पथार गांव के आरआरसी सेंटर की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त होने का दावा किया, उसी ब्लॉक के मनहना गांव में अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र झाड़ियों में गुम हो गया। डोर टू डोर कूड़ा एकत्र करने के लिए ई रिक्शा भी मुहैया कराया गया। गांव निवासी माया देवी ने बताया कि जब कूड़ा वाहन गांव में आया था। तभी एक दिन घर से कचरा उठाया गया था। उसके बाद कचरा उठाने कभी कोई नहीं आया। गांव के ही रमेश ने बताया कि बगरहन पुरवा में कहीं केंद्र बना है, लेकिन संचालित नहीं है व कभी कोई कूड़ा उठाने नहीं आता। कहा कि घरों से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण की खुद ही व्यवस्था करनी पड़ती है। सचिव विनय कुमार ने बताया कि मनहना में केंद्र भी बना है व कचरा उठाने के लिए ई रिक्शा वाहन भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed