फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The celebration of companionship with charity on Makar Sankranti

मकर संक्रांति पर दान के साथ रही सहभोज की धूम

Thu, 14 Jan 2021 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
The celebration of companionship with charity on Makar Sankranti
गोंडा। मकर संक्रांति पर पूजन-अर्चन के साथ ही सहभोज की धूम रही। लोगों ने घरों में पहले खिचड़ी छू कर दान किया और फिर खिचड़ी का ही भोज किया। उत्साह के साथ संक्रांति पर्व मनाया गया। चित्रांश कल्याण परिषद व बार एसोसिएशन समेत कई संगठनों की ओर से खिचड़ी भोज/भंडारे के आयोजन हुए। सरयू नदी में लोगों ने स्नान करके पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन

चित्रांश परिषद के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहायक उपनिरीक्षक निबंधन कमिश्नर मनोज श्रीवास्तव, अध्यक्ष चित्रांश कल्याण परिषद अनिल श्रीवास्तव एवं मंत्री अवधेश श्रीवास्तव के साथ ही पूर्व अध्यक्ष सिविल बार एसोसिएशन एवं गोनार्ड फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष विवेक मणि श्रीवास्तव मौजूद रहे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, रेड क्रॉस सोसायटी के उपाध्यक्ष यशपाल सिंह सलूजा, अधिवक्ता अतुल श्रीवास्तव, प्रेम शंकर लाल, परिषद के पूर्व अध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव, चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव व विश्व हिंदू महासंघ के भूपेंद्र कुमार आर्य ने भी समर्थकों के साथ खिचड़ी भोज का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रकाश आर्य के नेतृत्व में दुखहरण नाथ मंदिर पर खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ। इसमें महामंत्री मनोज सिंह, कमलापति गुप्ता, विनोद आर्य नगर अध्यक्ष, ऋषिकेश सिंह व राजीव रस्तोगी आदि शामिल रहे। आर्य समाज बड़गांव सेनानी छोटेलाल हाता में उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष शास्त्री विनोद आर्य के नेतृत्व में आर्य समाज की कृष्णा देवी के स्मृति दिवस पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सूरज, संजय कुमार, अमर दीक्षित, धर्मवीर आर्य, पवन शुक्ला व डॉ. प्रियंका व मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। बार एसोसिएशन में भी खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed