{"_id":"698b6f5ff15c1070f502d159","slug":"the-cause-of-pammis-death-remains-unclear-even-after-the-second-post-mortem-gonda-news-c-100-1-slko1026-151947-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: दोबारा पोस्टमार्टम में भी पम्मी की मौत का कारण स्पष्ट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: दोबारा पोस्टमार्टम में भी पम्मी की मौत का कारण स्पष्ट नहीं
Tue, 10 Feb 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
खरगूपुर। विशुनापुर बेलभरिया निवासी विवाहिता पम्मी की दोबारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। विसरा सुरक्षित किया गया है। जिसे जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
मन्नू तिवारी की पत्नी पम्मी (27) की शनिवार सुबह ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। बहराइच के हुजूरपुर थाना क्षेत्र के बउआ बसंतपुर निवासी मृतका के पिता महेश शुक्ल ने बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए पति, सास-ससुर व ननद के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शनिवार को ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जहां दो डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। विवाहिता की हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई। इससे मायके वाले संतुष्ट नहीं थे, लेकिन ससुराल वाले शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे।
विवाहिता के पिता ने एसपी से शिकायत कर दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने चिता से शव को उठाकर दोबारा पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया, लेकिन मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय ने बताया कि अब विसरा जांच के लिए भेजा जाएगा।