फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The bully beaten three young men brutally by taking them into the forest

जंगल में ले जाकर दबंग ने तीन युवकों को बेरहमी से पीटा

Sun, 24 Nov 2019 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
The bully beaten three young men brutally by taking them into the forest
वजीरगंज (गोंडा)। थाना क्षेत्र के रमईपुर जंगल में दबंगों ने लगभग डेढ़ माह पहले कुछ युवकों की बेरहमी से पिटाई की थी। इसका एक वीडियो शनिवार को वायरल हो गया। वीडियो में गमछा बांधे एक दबंग जंगल में युवकों की डंडे से पिटाई करता नजर आ रहा है, जबकि साथ वाले उसे डंडे मुहैया करा रहे हैं। करीब चार मिनट के इस वीडियो में तीन युवक एक बाइक के साथ हैं। दबंग बारी-बारी से सबको पीटते हुए अभद्रता करता नजर आ रहा है और धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष वजीरगंज संजय दूबे ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। पीड़ित युवकों से जानकारी हासिल की जा रही है। वायरल वीडियो का सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक यह घटना सितंबर 2019 की है। राजितराम यादव निवासी पुरैना गनेशपुर ग्रंट ने रमईपुर जंगल में युवकों को इसलिए मारा क्योंकि उसके घर के सामने से तेज हार्न बजाकर यह लोग बाइक लेकर निकलते थे।
विज्ञापन

दबंग ने बैरिहवा रमईपुर के अमरनाथ पुत्र छांगुर, राधेश्याम पुत्र श्याम विहारी व रंजीत पुत्र चंद्रभान निवासी पुरैना रमईपुर को मारा पीटा था। शनिवार को किसी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस घटना की जांच वजीरगंज पुलिस के अलावा एलआईयू को भी सौंपी गई है। हल्का दरोगा प्रमोद कुमार ने बताया कि पीड़ित युवकों को थाने बुलाया गया है। उनकी तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed