{"_id":"5ddac5e78ebc3e54d80604e9","slug":"the-bully-beaten-three-young-men-brutally-by-taking-them-into-the-forest-gonda-news-lko4939069148","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में ले जाकर दबंग ने तीन युवकों को बेरहमी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में ले जाकर दबंग ने तीन युवकों को बेरहमी से पीटा
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने पर वजीरगंज पुलिस व एलआईयू ने शुरू की जांच
पुलिस ने पीड़ित युवकों को बुलाया थाने, दबंग के खिलाफ दर्ज होगा केस
संवाद न्यूज एजेंसी
वजीरगंज (गोंडा)। थाना क्षेत्र के रमईपुर जंगल में दबंगों ने लगभग डेढ़ माह पहले कुछ युवकों की बेरहमी से पिटाई की थी। इसका एक वीडियो शनिवार को वायरल हो गया। वीडियो में गमछा बांधे एक दबंग जंगल में युवकों की डंडे से पिटाई करता नजर आ रहा है, जबकि साथ वाले उसे डंडे मुहैया करा रहे हैं। करीब चार मिनट के इस वीडियो में तीन युवक एक बाइक के साथ हैं। दबंग बारी-बारी से सबको पीटते हुए अभद्रता करता नजर आ रहा है और धमकी दे रहा है।
थानाध्यक्ष वजीरगंज संजय दूबे ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। पीड़ित युवकों से जानकारी हासिल की जा रही है। वायरल वीडियो का सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक यह घटना सितंबर 2019 की है। राजितराम यादव निवासी पुरैना गनेशपुर ग्रंट ने रमईपुर जंगल में युवकों को इसलिए मारा क्योंकि उसके घर के सामने से तेज हार्न बजाकर यह लोग बाइक लेकर निकलते थे। दबंग ने बैरिहवा रमईपुर के अमरनाथ पुत्र छांगुर, राधेश्याम पुत्र श्याम विहारी व रंजीत पुत्र चंद्रभान निवासी पुरैना रमईपुर को मारा पीटा था। शनिवार को किसी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस घटना की जांच वजीरगंज पुलिस के अलावा एलआईयू को भी सौंपी गई है। हल्का दरोगा प्रमोद कुमार ने बताया कि पीड़ित युवकों को थाने बुलाया गया है। उनकी तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया जाएगा।