फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The bull threw the woman down and trampled her to death

Gonda News: सांड़ ने महिला को पटका, पैरों से कुचल मार डाला

Sun, 06 Jul 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 06 Jul 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
The bull threw the woman down and trampled her to death
झंझरी (गोंडा)। शहर में बड़गांव पुलिस चौकी के पास शनिवार शाम बैंक से काम निपटाकर पैदल घर लौट रहीं इंश्योरेंस एडवाइजर स्वाति सिंह (27) को सांड़ ने सींगों से उठाकर पटक दिया। इसके बाद दोनों पैरों से कुचलकर उन्हें मार डाला।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के पैड़ीअजब सिंह गांव निवासी स्वाति सिंह बस अड्डे के पास इंडियन बैंक में इंश्योरेंस एडवाइजर थीं। शनिवार शाम छह बजे वह बड़गांव पुलिस चौकी के पास एक बैंक में गई थीं। वहां से लौटते समय स्वाति रास्ते में लड़ रहे दो सांड़ों के पास से गुजरीं। तभी एक सांड़ ने स्वाति को सींगों से उठाकर उछाल लिया। वह सड़क पर गिरीं तो सांड़ उनके ऊपर दो पैर रखकर खड़ा हो गया। घटना से वहां अफरातफरी मच गई। कुछ लोगों ने हिम्मत कर सांड़ को खदेड़ा। इसके बाद स्वाति को गंभीर हालात में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर विवेक त्रिवेदी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
स्वाति के परिवार में पति दिलीप सिंह व पांच साल की बेटी अक्षरा है। दिलीप पोस्ट ऑफिस में पोस्टमास्टर हैं। स्वाति की मौत से पति व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के मुताबिक, स्वाति मूल रूप से महाराष्ट्र की रहने वाली थीं। शादी के बाद से वह बलरामपुर में पति दिलीप सिंह के साथ रह रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन पहले ही गई थी बाइक सवार युवक की जान
तीन दिन पहले ही बहराइच के बगिया कोइली पुरवा मुस्तफाबाद जरवल कस्बा निवासी माहे आलम (20) की बाइक परसपुर के पुरैना पूरे पांडेय पुरवा में सड़क पर घूम रहे छुट्टा सांड़ से टकरा गई थी। हादसे में माहे आलम की मौत हो गई थी। इसके बावजूद अधिकारियों ने गंभीरता से नहीं लिया। इस मामले में सवाल पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी शशि कुमार शर्मा ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर बाद में बात करेंगे।

प्रशासन की कार्यशैली पर उठाए सवाल



सपा के पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे ने स्वाति के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा, गोशालाओं के घोटाले की जांच के साथ ही छुट्टा जानवरों को संरक्षित करने की मांग की। साथ ही परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed