फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The brick-kiln seized unlicensed

बिना लाइसेंस के चलता ईंट-भट्ठा सीज

Tue, 16 Feb 2016 11:30 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 Feb 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
The brick-kiln seized unlicensed
शहर के फैजाबाद रोड पर ऊंचे झंझरी गांव के पास बिना लाइसेंस के सुलग रही ईंट-भट्ठे की चिमनी पकड़े जाने पर मंगलवार को प्रशासनिक टीम ने ईंट-भट्ठे को सीज कर दिया है। संचालक की ओर से भट्ठा संचालन का लाइसेंस व मिट्टी खनन का प्रमाण पत्र न दिखा पाने पर अफसरों की टीम ने ईंट-भटठे में पानी डलवाकर आग बुझवाई। जिला प्रशासन ने बिना लाइसेंस ईंट-भट्ठा संचालन पर संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर एसडीएम सदर अविनाश कुमार के नेतृत्व में पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. राजेश त्रिपाठी, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी आरपी यादव, प्रभारी प्रशासनिक अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय व श्रम विभाग के लेबर इस्पेंक्टर के अलावा राजस्व कर्मचारियों के साथ प्रशासनिक टीम ने अवैध तरीके से चल रहे ईंट-भट्ठों पर कार्रवाई के लिए मंगलवार को छापेमारी अभियान शुरू किया।
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने मंगलवार को दोपहर में गोंडा सदर तहसील क्षेत्र के फैजाबाद रोड ऊंचे झंझरी गांव के पास स्थित एएस ब्रिक फील्ड पर छापा मारा। ईंट-भट्ठा बिना लाइसेंस संचालित मिला। भट्ठे पर कहीं अलग से मिट्टी खनन करके लाई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालक भट्ठा संचालन करने का लाइसेंस व खनन का अनुमति पट्टा आदि का प्रपत्र नही दिखा सके। अवैध तरीके से हो रहे ईंट-भट्ठा संचालन पर एसडीएम सदर अविनाश कुमार ने नाराजगी जतायी। सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर बिंदु पर रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करें।

झंझरी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम ऊंचे झंझरी का लेखपाल अपने कार्य क्षेत्र में संचालित ईंट-भट्ठे कहां से मिट्टी खनन करके लाते है इसकी जानकारी नही दे सका। एसडीएम सदर अविनाश कुमार ने एसडीएम की लापरवाही पर उसे कड़ी फटकार लगा कर कार्य में सुधार लाने की चेतावनी दी।

अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत गोंडा आरपी यादव ने कहा कि एएस ब्रिक फील्ड ने जिला पंचायत से कोई लाइसेंस नहीं लिया है। भट्ठा संचालक को कारण बताओ नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। ईंट-भटठा संचालक को खनन, प्रदूषण व स्वच्छता का प्रमाण दिखाने के बाद जिला पंचायत की ओर से संचालन के लिए लाइसेंस जारी किया जाएगा।


एसडीएम सदर गोंडा अविनाश कुमार ने बताया कि अवैध तरीके से किसी भी हाल में ईंट-भट्ठों का संचालन नहीं हो सकेगा। झंझरी ब्लॉक के एएस ब्रिक फील्ड पर छापेमारी में कई तरह अनियमितताएं मिलने से भट्ठे का संचालन बंद करा दिया गया है। शासन की ओर से जारी गाइड लाइन को पालन कराने के लिए ईंट-भट्ठा संचालकों को तलब किया गया है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed